Site icon Groundzeronews

*आयोजन:– नव निर्मित श्री जगन्नाथ मंदिर में रत्नमुद “कुम्भ भराई” महोत्सव का हुआ समापन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय, प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव हुए शामिल………………….*

 

दोकड़ा।नव निर्मित श्री जगन्नाथ स्वामी की निर्माणाधीन मंदिर दोकड़ा का गुरुवार को प्रातः 10 बजे रत्न मुद “कुम्भ भराई” महोत्सव का आयोजन कर धूमधाम से विधि विधान के साथ विशेष अनुष्ठान संपन्न हुआ।इस मौके पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय एवं प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव सहित बड़ी संख्या स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे। यहां के दोकड़ा मंदिर में श्री जगन्नाथ स्वामी मंदिर का निर्माण किया जा रहा है जिसमें रत्न मुद कुम्भ भराई महोत्सव के दौरान आसपास के हजारों श्रद्धालुओं ने अपने हाथो से अनाज लाकर कुम्भ भराई की जिसमें भक्तो में खासा उत्साह देखने को मिला।साथ ही इस दौरान अंकिरा,ओडिशा से कीर्तन मंडली शामिल होकर भक्तिमय का समा बांधा। कार्यक्रम के पश्चात सभी भक्तों ने महाप्रसाद ग्रहण किया।

IMG 20220210 WA0121

इस मंदिर की ये है मान्यताएं

यहां के श्री जगन्नाथ स्वामी मंदिर की खास मान्यताएं है की यहां ऐतिहासिक मंदिर आजादी के पूर्व से ही रथ यात्रा प्रारंभ हुई और आज तक यहां रथ यात्रा महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है,जिसमे आसपास के हजारों की संख्या में भक्त शामिल होकर पुण्य के भागी बनते हैं। यहां श्रद्धालु अनेक मनोकामना लेकर आते हैं और श्री जगन्नाथ स्वामी जी सभी भक्तो का कल्याण करते हैं।इस लिए यहां भक्तो का भारी भीड़ लगी रहती है।वर्तमान में यह मंदिर जर्जर हालत में होने के कारण डिस्मेंटल कर पुनः इस मंदिर का निर्माण मंदिर समिति दोकड़ा द्वारा किया जा रहा है,खास कर इस मंदिर की कला कृतियां ओडिशा के पूरी में स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर का स्वरूप दिया जा रहा है।जिससे लोगों में यह मंदिर आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।मंदिर के पुरोहित पंडित कुमोद चंद्र सतपथी महाराज ने बताया की यहां आजादी के पूर्व सन 1942 से श्री जगन्नाथ रथयात्रा निकाली जा रही है, जिसमें आसपास के हजारों लोग इस रथ यात्रा में शामिल होकर भारी उत्साह के साथ रथ घींच कर भगवान महाप्रभु को उनके मौसी घर तक छोड़ा जाता है,साथ ही उसी तरह नौवें दिन के बाद उन्हें मंदिर में पुनः वापस लाया जाता है,इस दौरान कीर्तन मंडली द्वारा अनेक धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर क्षेत्र पूरा भक्तिमय माहौल में ढल जाती है।यहां सर्व प्रथम सन 1968 ईस्वी में मंदिर का निर्माण किया गया था,लेकिन 51 साल बाद जर्जर हालात में होने के कारण इस मंदिर का विधि विधान के साथ ओडिसा के पूरी स्थित श्री जगन्नाथ महाप्रभु से आज्ञा माला लेकर विशेष अनुष्ठान कर मंदिर का डिस्मेंटल किया गया,उसके बाद श्री जगन्नाथ स्वामी मंदिर समिति दोकड़ा के द्वारा यहां पुनः मंदिर का नव निर्माण किया जा रहा है।इस मंदिर निर्माण में सभी भक्तों द्वारा सहयोग किया जा रहा है।आज गुरुवार की सुबह से ही मंदिर प्रांगण में भव्य रूप से कार्यक्रम आयोजन कर विशेष अनुष्ठान के साथ श्री जगन्नाथ मंदिर निर्माण दोकड़ा में रत्नमुद “कुंभ भराई” महोत्सव का आयोजन किया गया, शुभ मुहूर्त प्रातः 10:44 बजे यह पूजा अनुष्ठान शुभारंभ किया जाएगा,पूजा संपन्न पश्चात दोपहर 1:00 बजे से सामूहिक रूप से महाप्रसाद सेवन कर कार्यक्रम संपन्न हुई। जिसमें आसपास के हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

Exit mobile version