Site icon Groundzeronews

*मौसम की बेरुखी से पिछड़ रही है धान की रोपाई, किसानों की बढ़ी मुसीबत, जानिए जिले का मौसम का हाल,मौसम विभाग ने जारी किया…….*

IMG 20230713 113305

जशपुरनगर/कांसाबेल। मौसम की बेरुखी ने किसानों की चेहरे की खुशी छीन ली है।जिले के कई इलाकों में बारिश न होने की वजह से तैयार धान की बेरन की रोपाई शुरू नही हो पाई है,जिले के कांसाबेल तहसील क्षेत्र के कई इलाकों में बारिश नही होने की वजह से खेत पूरी से सुखा है,जिससे रोपाई कार्य भी शुरू नही हो सका है,किसान बारिश के इंतजार में थक चुके हैं।इससे किसानों के माथे पर चिंता की लकींरे साफ दिखाई दे रही है।बात करें अभी तक की हुई वर्षा की तो जिले में सबसे अधिक वर्षा कुनकुरी तहसील में 1466.6 मिमी औसतन वर्षा दर्ज की जा चुकी है,वहीं सबसे कम कांसाबेल तहसील में 60.1 मिमी औसतन वर्षा दर्ज की गई है,इसी तरह पत्थलगांव तहसील में 75.7 मिमी,बगीचा 148.9 मिमी,जशपुर 97.9 मिमी,मनोरा 133.1 मिमी,दुलडुला 76.1 मिमी ,फरसाबहार 69.5 मिमी एवं सन्ना में 152.2मिमी औसतन वर्षा दर्ज की जा चुकी है।आज गुरुवार को मौसम विभाग विशेषज्ञ शिवकुमार भूआर्य ने बताया की 15–16 जुलाई को जिले के अधिकांश स्थानों पर वर्षा की संभावना बनी हुई है,वहीं वर्षा का स्तर भी हल्की से मध्यम होगी।जिले के अलग अलग हिस्सों में बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है,जिससे किसानों को राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Exit mobile version