Site icon Groundzeronews

*धान मंडियों में शुरू हुई धान खरीदी कार्य ,डीडीसी सालिक साय ने धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण कर किसानों से किया मुलाकात, कहा किसानों को पर्याप्त मात्रा में बारदाना उपलब्ध कराए प्रदेश सरकार……………*

IMG 20211202 WA0111

 

 

कांसाबेल,जशपुरनगर। पूरे प्रदेश भर में 1दिसंबर से धान खरीदी शुरू हो चुकी है,वही किसानों को बारदानों की व्यवस्था करना प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती है।वही आज कांसाबेल के धान खरीदी केंद्र में जिला पंचायत सदस्य श्री सालिक साय एवं जिला भाजपा महामंत्री सुनील गुप्ता ने निरीक्षण किया,साथ ही धान बेचने आए किसानों से मुलाकात कर उन्हें पर्याप्त मात्रा में बारदाना उपलब्ध कराने के लिए प्रबंधक को दिशा निर्देश दिए।श्री साय ने कहा की किसानों को धान बेचने को लेकर किसी प्रकार की समस्या न हो जिसके लिए पर्याप्त मात्रा में बारदानो की व्यवस्था करें।श्री साय ने प्रदेश सरकार से किसानों को पर्याप्त मात्रा में बारदाने उपलब्ध मुहैया कराने की मांग की है।वही धान खरीदी केंद्र में पहले दिन 7 किसानों ने टोकन कटाया।

Exit mobile version