Site icon Groundzeronews

*विधानसभा स्तरीय तिरंगा पदयात्रा में शामिल हुई,प्रदेश महामंत्री आरती सिंह,कोतबा बागबहार के कार्यकर्ताओं से मिलकर पदयात्रा में हुई शामिल..!*

IMG 20220812 WA0154

 

कोतबा,जशपुरनगर:-विधानसभा स्तरीय पदयात्रा का शुरुआत कोतबा, बागबहार के अध्यक्ष पूनम पैंकरा के नेतृत्व में प्रारंभ किया गया।
पदयात्रा कोतबा के पटेल पारा में मां गायत्री मंदिर से पूजा अर्चना कर शुरुआत किया गया।
इसके बाद बस स्टैंड,श्याम मंदिर,में भी पूजा अर्चना करते हुये कारगिल चौक से होते हुए हाईस्कूल,बैगाबहार में चर्च मे प्रार्थना के बाद सराईपारा,खाल पारा,रामन्दिर होते हुये. पदयात्रा कर तिलगोड़ा के मंगलभवन पहुँची।
इस कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री आरती सिंह जी जनपद पंचायत पत्थलगांव अध्यक्ष सुकृत सिंह सिदार,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूनम पैकरा जी नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र एक्का जी उपाध्यक्ष सुमित शर्मा जी डीडीसी रत्ना पैकरा जी बागबाहर से जगन्नाथ गुप्ता जी पार्षद सुनील शर्मा जी पार्षद पंकज शर्मा जी पार्षद अरुण जांगड़े जी पार्षद अहिल्या केरकेट्टा, सुरेंद्र यादव, महेंद्र यादव जी बीडीसी मुरली यादव जी बी डी सी मुकेश पैकरा जी संजय शर्मा जी महाराज जांगड़े सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं व महिलाओं की भीड़ रही।
प्रदेश महामंत्री आरती सिंह ने कहा कि आजादी के 75 साल पूरे होने पर पूरे देश मे अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है.यह गर्व की बात है।
यह कांग्रेस नही अपितु सभी लोगों को आजादी के इस अमृत महोत्सव में शामिल होकर देश के राष्ट्र प्रतीक तिरंगा झंडा की गाथा से परिचित कराना चाहिये।

Exit mobile version