जशपुर नगर। तेज रफ्तार यात्री बस,अनियंत्रित हो कर सड़क किनारे पलट गई। इस दुर्घटना में कुछ यात्री चोटिल हुए हैं। जानकारी के अनुसार कुनकुरी से अम्बिकापुर के लिए रवाना हुई कृष्णा बस दोन्द्रोघाट पुलिया के पास अनियंत्रित हो कर पलट गई। हादसे का कारण अभी स्पष्ट नही हो पाया है। जानकारी के लिए बता दें कि इन दिनों लगातार हो रहे सड़क हादसों से जशपुर सहित पूरा छत्तीसगढ़ दहल रहा है। वाहनों को बेकाबू रफ्तार से,यातायात नियमो को दरकिनार कर दौड़ाने की प्रवृत्ति,जीवन पर भारी पड़ रही है। खासकर,शीत ऋतु में धुंध,दुर्घटना का एक बड़ा कारण साबित होती है। बावजूद,इसके,वाहन चालक,सावधानी बरतने के लिए तैयार नजर नही आ रहे हैं।
*breaking jashpur:- तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित हो कर पलटी,मची अफरा तफरी*
