जशपुर – विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारी में पुलिस विभाग पूरी मुस्तैदी से जुट गई है।डीआईजी व एसएसपी डी. रविशंकर ने छत्तीसगढ़- झारखण्ड सीमा का दौरा किया।
श्री रविशंकर आकस्मिक निरीक्षण करने लोदाम चौकी पहुंचे।जहां चुनाव के दौरान फोर्स के ठहरने की जगह का अवलोकन किया।उन्होंने पुलिस अधिकारियों व सीआरपीएफ के अधिकारियों से विशेष चर्चा की।इसके बाद झारखण्ड के रायडीह थाना जाकर वहां पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों से चर्चा की।

