Site icon Groundzeronews

*राजनीति:-चुनाव से पहले ही भाजपा ने रिलीज किया जूदेव और हिंदुत्व पर song , हिंदुत्व को song में रखा सबसे आगे…क्या इस बार हिन्दुवादी लीडरों के साथ लड़ी जायेगी जशपुर में विधानसभा चुनाव..?आप भी सुनिय वायरल होता यह गीत….*

@जशपुर राजनीति:-चुनाव से पहले ही भाजपा ने रिलीज किया हिंदुत्व और जूदेव पर song,आप भी देखिये वीडियो..

जशपुरनगर(राकेश गुप्ता की रिपोर्ट):- यह 2023 छतीसगढ़ के लिए चुनावी वर्ष है।इस वर्ष के अंत में नवम्बर माह में ही प्रदेश में विधानसभा चुनाव होना है।जिसकी तैयारी में राजनीति पार्टियां अपनी अपनी कसरत भी शुरू कर दिये हैं।खास कर हम बात कर रहे हैं प्रदेश का हॉट सीट जशपुर की जहां प्रदेश अध्यक्ष के दौरे के बाद जशपुर की राजनीति एकबारगी गरमा गई है और नेता, कार्यकर्ता अपनी प्रोफॉर्मेन्स दिखाने में लगे हैं।इस बीच जशपुर के भाजपा वाट्सअप ग्रुप में एक (song) गीत वायरल हो रही है जिसमें स्व.दिलीप सिंह जूदेव को सामने रख कर पूरा गीत बनाया गया है।गीत में स्व. दिलीप सिंह जूदेव को हिन्दू कुल तिलक,हिन्दू स्वाभिमान,धर्म योद्धा जैसे शब्दों से सम्बोधन करते हुए उनके द्वारा चलाया जा रहे घर वापसी अभियान को बताते हुए भटके लोगो को राह दिखाने कहते हुए जय जय जूदेव का गीत बनाया गया है।गीत में स्व.जूदेव जी को हिन्दू शान कहते हुए जय श्री राम,जय जय महादेव की नाम भी लिया गया है।

आपको बता दें कि जशपुर विधानसभा प्रदेश का सबसे हॉट सीट माना जाता रहा है।जिसमें 35 वर्षों के भाजपा की गढ़ को तोड़ कर कांग्रेस के विनय भगत ने यहां सत्ता हासिल किया है।और इस बार भाजपा के नेताओं के लिए यह आन और शान वाली सीट मानी जा रही है।जिस सीट को जीतने भाजपा हिन्दू कार्ड खेलना शुरू कर दिया है।हालांकि देश में जिस तरह हिंदुत्व विचारधारा वाली सरकार चल रही है और वर्तमान में लोग हिंदुत्व को ज्यादा तबज्जू दे रहे हैं उस हिसाब से कहीं भाजपा का गणित सटीक न बैठ जाये।बहरहाल ये तो आने वाला समय ही तय करेगा कि जशपुर विधानसभा में भाजपा अपना झण्डा गाड़ पाती है या नही..?या फिर वही पिछले विधानसभा की तरह इस बार भी भाजपा नेताओं का ओवर कॉंफिडेंश उन्हें ले डूबेगा।

Exit mobile version