Site icon Groundzeronews

*राजनीति:– भाजपा ने शुरू किया विस्तारक कार्यक्रम, प्रदेश एवं जिले के दिग्गज नेता शक्तिकेंद्र में शामिल होकर शुरू किया अभियान……….*

जशपुरनगर। भाजपा ने मिशन 2023 को लेकर बड़ी रणनीति बनाई है। इसके लिए कुशाभाऊ ठाकरे जन्म शताब्दी वर्ष कार्य विस्तार योजना के तहत कार्यक्रम बनाया गया है। आज प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु देव साय ने गाँझियाडीह शक्तिकेन्द्र, प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय लवाकेरा शक्तिकेन्द्र, पूर्व प्रदेश महामंत्री संगठन रामप्रताप सिंह जुरतेला- पिलखी शक्तिकेन्द्र, लोकसभा सांसद गोमती साय बोखी शक्तिकेन्द्र,पूर्व निगम अध्यक्ष कृष्ण कुमार राय आरा शक्तिकेन्द्र, जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनि भगत महुआ शक्तिकेन्द्र, समेत जिला अध्यक्ष, महामंत्री और सभी पदाधिकारियों ने आज अपने अपने शक्तिकेन्द्र जाकर शक्तिकेन्द्र प्रभारी, शक्तिकेन्द्र संयोजक, बूथ अध्यक्षों व बूथ के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर कार्य विस्तार योजना की शुरूवार की।कार्यक्रम की रणनीति पहले ही तय हो गई है। इसके लिए जिले के सभी विस्तारकों को प्रशिक्षण देने का काम हो गया है। अब सभी बड़े नेताओं को बूथों तक जाना है। इसके लिए तय किया गया है कि 5 से 20 मई के बीच के 15 दिनों में से 10 दिनों तक हर नेता को एक एक शक्तिकेन्द्र तक जाना है। जो 10 दिन नेता देंगे उन 10 दिनों में नेताओं को बूथों में रहना होगा।जो भी नेता शक्तिकेन्द्र के बूथों में जाएंगे, वे अपने कार्यकर्ताओं से बूथों की स्थिति की पूरी जानकारी लेंगे। यह पता लगाएंगे की वहां पर भाजपा की क्या स्थिति है। इसी के साथ जहाँ लगेगा कि बूथ में भाजपा की स्थिति कमजोर है, तो उसका कारण जानने के बाद उस कमजोरी को दूर करने के लिए कार्यकर्ताओं को बड़े नेता मार्गदर्शन देंगे। इसी के साथ सबसे अहम सभी नेता बूथों के ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं के घरों में दस्तक देकर उनसे चर्चा करेंगे। उक्त जानकारी जिला भाजपा के मीडिया प्रभारी फैज़ान सरवर खान ने दी।

Exit mobile version