Site icon Groundzeronews

*राजनीति:–भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने गृह मंत्री का फूंका पुतला, मुख्यमंत्री के खिलाफ लगे जमकर नारे, पुलिस के साथ जमकर हुई झूमाझुटकी……….*

IMG 20230302 WA0159

 

दोकड़ा।प्रदेश भर में बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा दोकड़ा मंडल के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने गुरुवार की शाम को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का पुतला फूंका,इस मौके पर कार्यकर्ताओं एवं पुलिस जवान के साथ जमकर झूमाझुटकी हुई।भाजयुमो के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने सूरजपुर जिले के भैयाथान मंडल के भाजयुमो मंडल अध्यक्ष अमन प्रताप सिंह पर रेत माफिया द्वारा किए गए जानलेवा हमले के विरोध में राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी व दो टूक कहा कि दोषियों की जल्द गिरफ्तारी ना होने पर प्रदेश स्तरीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा।भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष भूषण वैष्णव ने कहा की सूरजपुर जिले भैयाथान मंडल के भाजयुमो मंडल अध्यक्ष हमारे साथी अमन प्रताप सिंह पर रेत माफिया के इशारे पर उनके गुर्गों ने जानलेवा हमला किया है। जिसमे उनके दोनो पैर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। जिसके विरोध मे पूरे प्रदेश के समस्त मंडलों में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू का पुतला फूंका जा रहा है। मोर्चा के मंडल अध्यक्ष गौतम यादव ने घटना की कड़ी निन्दा करते हुए भाजपा नेता पर जानलेवा हमले के दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।मंडल अध्यक्ष दिनेश प्रसाद ने कहा कि जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आयी है छत्तीसगढ़ में पूरी तरह से माफियाराज और गुंडाराज हावी है। कभी शांत प्रदेश के नाम से पहचाने जाने वाले इस प्रदेश में प्रतिदिन अपराधिक घटनाएं हो रही हैं।इस मौके पर अल्पसंख्यक मोर्चा नेता इमाम खान, महामंत्री रामविलास ,देवदत सिंह, उपाध्याक्ष मनेश्वर राम, शोशल मीडिया प्रभारी रोशन साय ,शोशल मीडिया शिवा कुमार, दिलीप नारायण यादव , युवा मोर्चा पंकज यादव, कमल चौधरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Exit mobile version