Site icon Groundzeronews

*राजनीति:–कांग्रेस नेताओं की अंतर्कलह विधानसभा चुनाव में पड़ेगी भारी, इस कांग्रेस नेता ने टी एस सिंह देव को लिखा पत्र, कहा यहां तो सिर्फ इनकी ही सुनी जा रही है……….*

IMG 20230702 WA0218

 

जशपुरनगर:-आने वाले कुछ ही महीने बाद प्रदेश में विधानसभा चुनाव होना है।जिसके लिए राजनीति पार्टियों के द्वारा तैयारियां भी की जाने लगी है।जैसे जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक पहुंच रही है उसी तरह नेताओं का पारा भी सातंवे आसमान पहुंचने लगा है।प्रदेश में सत्ता पर बैठी कांग्रेस के द्वारा जहां एक तरफ विधानसभा स्तरीय प्रशिक्षण शिविर लगा लगा कर बूथ लेबल तक मजबूत पकड़ बनाने हेतु कार्य किया जा रहा है तो दूसरे तरफ बूथ ब्लाक से लेकर जिले के पदाधिकारियों,कांग्रेस कार्यकर्ताओं की नाराजगी और अंतर्कलह भी सामने निकलने लगी है।आज हम बात करने जा रहे हैं जशपुर विधानसभा की जहां कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ताओं का गुटबाजी चरम पर पहुंच चुकी है।जशपुर कांग्रेस संगठन के ही पदाधिकारियों के द्वारा ही लगातार नाराजगी जाहिर किया जा रहा है।अभी हमारे ग्राउंड जीरो ई न्यूज को कांग्रेस के चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष हरिशंकर राय के द्वारा प्रदेश के उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंह देव को लिखा गया एक पत्र प्राप्त हुआ है।जिसमें उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंह देव को हरिशंकर राय ने लिखा है कि,
आपके उपमुख्यमंत्री बनने से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। मैं आपको हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। और आपके स्वस्थ रहते हुए दीर्घायु का प्रार्थना महादेव भगवान से कामना करता हूं। 4 दिन के बाद पवित्र सावन माह शुरू होने जा रहा है इसके पूर्व हम लोगों को अत्यंत खुशी का अवसर महादेव जी दिए।श्री राय ने आगे कांग्रेस के अंदर चल रहे वर्तमान की स्थिति को लिखते हुए लिखा है कि आपको उप मुख्यमंत्री बनने से कांग्रेस पार्टी में एकता, कार्यकर्ताओं का पूछ परख होगा। जिससे कांग्रेस पार्टी में मजबूती आएगी जशपुर विधानसभा क्षेत्र में विगत साढ़े 4 वर्षों में मात्र चार कांग्रेसी हैं-पहला माननीय विनय भगत, उनका छोटा भाई संजू भगत,अजय गुप्ता, सूरज चौरसिया और अमित महतो का बोलबाला है। दूसरे कांग्रेसियों का कोई पूछ परख नहीं है। जशपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की स्थिति दयनीय है।

जशपुर विधानसभा से लगातार कांग्रेस कार्यकर्ताओं की नाराजगी बाहर निकल कर सामने आ रही है।पूर्व में भी इसी तरह सन्ना कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष चन्द्रदीप यादव ने विधायक पर कार्यकर्ताओं का अपमान करने जैसे कई गम्भीर आरोप लगाया था और कांग्रेस भवन के लोकार्पण जैसे कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को नही बुलाने का भी आरोप लगाया था।उसके बाद फिर से इसी तरह का पत्र कांग्रेस के पदाधिकारियों द्वारा शीर्ष नेतृत्व को लिखा जाना काफी चिंतनीय विषय दिख रही है और एक बात तो क्लियर हो गया है कि कांग्रेस के अंदर कुछ भी ठीक ठाक नही चल रहा है।कुछ जानकारों की माने तो दसकों बाद सत्ता में वापस लौटी कांग्रेस को पार्टी के कार्यकर्ताओं का नाराजगी ही कहीं सत्ता से दूर ना कर दें।हालांकि अभी कुछ भी कहना ठीक नही होगा।फिर भी अब देखना यह दिलचस्प होगा कि जिन कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का पूरे साढ़े चार साल पूछ परख नही हुआ उन्हें आखिर अब कब तक मनाने में शीर्ष नेतृत्व कामयाब हो पाता है..?

Exit mobile version