जशपुरनगर। केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार के आठ साल पूरी होने के अवसर पर छत्तीसगढ़ के भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने जिला कार्यालय राधाकांत भवन में प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया। मिडिया को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि बीते 8 साल में देश ने विकास का ऐतेहासिक सफर तय किया है। आयुष्मान भारत योजना,पीएम आवास योजना,भारतमाला योजना जैसी केन्द्र सरकार की योजनाओं ने देश को विकास की राह में तेजी से आगे बढ़ाया है। उन्होनें कहा कि इस दौरान केन्द्र सरकार ने तीन तलाक,सामान्य वर्ग के गरीब तबके को आरक्षण,धारा 370 का समापन जैसे कई ऐसे निर्णय लिए गए,जिसकी कल्पना भी पहले नहीं किया गया था। मोदी के नेतृत्व क्षमता का लोहा तो पूरा विश्व मान रहा है। कोरोना संकट के दौरान भारत ने तीन वैक्सीन विकसीत किए। देश के 2 सौ करोड़ लोगों को निश्शुल्क कोरोनारोधी टीका लगवाया जा चुका है। साथ ही विश्व के जरूरतमंद देशों को भी इसकी आपूर्ति की जा रही है। यहीं कारण है कि देश के साथ विदेशों में भी मोदी है तो मुमकिन है का नारा गूंज रहा है। प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने प्रदेश की छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार पर हमला करते हुए कहा कि जलन और दुर्भावना के कारण कांग्रेस केन्द्रीय योजनाओं को प्रदेश में लागू ही नहीं करने देती। किसी भी प्रदेश की यह पहली सरकार होगी जिसने 16 लाख तो केवर गरीबों का घर छीन लिया। केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन का भी प्रदेश में कबाड़ हुआ पड़ा हुआ है। केन्द्र सरकार ने इसके लिए प्रदेश सरकार को 33 सौ करोड़ रूपए का बजट दिया है। धान खरीदी के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य केन्द्र सरकार उपलब्ध करा रही है। राज्य सरकार को किसानों को सिर्फ बोनस का भुगतान देना है,लेकिन इसे भी भूपेश सरकार,किसानों को समय से नहीं दे पा रही है। पत्रवार्ता में विष्णुदेव साय ने केन्द्र सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में रेल मार्ग का विस्तार और आधुनिकीकरण के कार्यो का विवरण भी दिया। इस दौरान उन्होनें आरोप लगाया कि केन्द्र के कार्यों में प्रदेश सरकार अपेक्षा के अनुरूप सहयोग न मिल पाने से विकास कार्य बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से प्रदेश भाजपाध्यक्ष विष्णु देव साय, पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय, जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनी भगत, पूर्व विधायक राजशरण भगत, जिला भाजपाध्यक्ष रोहित साय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेश नंदे, जिला महामंत्री ओमप्रकाश सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष भरत सिंह एवं रूपेश सोनी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष उपेन्द्र यादव, नगरपालिका उपाध्यक्ष राजू गुप्ता, जिला मंत्री देवधन नायक, मीडिया प्रभारी फैज़ान सरवर खान, नितिन राय, दीपक अंधारे, शरद चौरसिया, गोविंद राम भगत, डीडीसी लालदेव भगत, डीडीसी शांति भगत, मैनेजर राम, दीपक चौहान, राजकपूर भगत, सज्जू खान, अरविंद भगत, कृपा शंकर भगत, दीपक गुप्ता, गंगा भगत, अभिषेक मिश्रा, गणेश गुप्ता, पिंकी लकड़ा, गणेश साहू, श्यामलाल भगत, रविन्द्र पाठक, सतीष मिंज, विकास प्रधान, अनुज भगत, सतीष वर्मा एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए बिलासपुर संभाग के संगठन प्रभारी कृष्ण कुमार राय ने कहा कि कांग्रेस ने जिले को चारागाह बना लिया है। लेकिन भाजपा ऐसा होने नहीं देगी। उन्होनें जोर देकर कहा कि दिव्यांग केन्द्र,पहाड़ी कोरवाओं की जमीन खरीदी जैसे मामलों का भाजपा ने तीाखा विरोध किया है। जिससे प्रदेश कांग्रेस को बैकफुट में आते हुए,जनहित के पक्ष में निर्णय लेने के लिए मजबूर होना पड़ा। उन्होनें कहा कि आने वाले दिनों में जिला चिकित्सालय में हुए 18 करोड़ रूपए के घोटाला मामले सहित अन्य सभी मामलों को लेकर सड़क में उतरेगी।