मनोरा/जशपुर। जिला- जशपुर के मनोरा विकास खण्ड के अंतर्गत पढ़ई तुंहर द्वार 2.0 के अंतर्गत विभिन्न शैक्षिक कौशलों हेतु प्राथमिक शाला स्तरीय विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के अंतर्गत पठन कौशल,लेखन कौशल (हस्त पुस्तिका), गणितीय कौशल, विज्ञान प्रयोग प्रदर्शन एवं प्रोजेक्ट कार्य पर आयोजन किया गया। पढ़ई तुंहर दुवार 2.0 के जरिए निखारा जा रहा बच्चो की प्रतिभा, और बच्चों में उपलब्धि सुधार किया जा रहा हैं।
*चयनित अभ्यर्थियों के नाम*
प्रतियोगिता में 30 संकुल के 150 बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर- पठन कौशल में उर्मिला प्रजापति संकुल तिगरा एवं नैंसी कुजूर संकुल शैला संयुक्त रूप से, लेखन कौशल (हस्त पुस्तिका) में गीतांजली भारती संकुल टेम्पू, गणितीय कौशल अतीस बड़ा संकुल आस्ता, विज्ञान प्रयोग किशन राम संकुल डूमरटोली तथा प्रोजेक्ट कार्य मे आर्यन मिज संकुल टेम्पू चिन्हांकित हुए। सभी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त बच्चो को पुरुस्कृत किये जाने के साथ-साथ भाग लेने वाले सभी बच्चों को सांत्वना पुरस्कार भी दिये गये।
प्रतियोगिता का शुभारंभ तरुण कुमार पटेल बी.आर.सी.सी द्वारा कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बच्चो के प्रतिभा विकास के संबंध में उन्हे प्रोत्साहित करते हुए प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चे काफी उत्साहित रहे। प्रतियोगिता में गठित किये गए निर्णायक मंडल में टुमनु गोसाई, प्रवीण पाठक इम्तियाज आलम, बलदेव ओहदार, मीरा अग्रवाल, संजीता तिग्गा, सरोज एक्का का सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन किशोर यादव सी.ए.सी. द्वारा किया गया एवं कार्यक्रम में नरेन्द्र बघेल लेखपाल तथा विकासखंड के सभी सी.ए.सी.एवं शिक्षको का सहयोग मिला।