Site icon Groundzeronews

*6000 किमी का सफ़र तय करने साइकिल लेकर कोलकाता से निकल पड़े हैं पराग, पहुंचेंगे 6 राज्यों तक, जानिए आख़िर समाज को क्या संदेश देना चाहते हैं वे…*

IMG 20231125 110501

जशपुरनगर। कोलकाता के रहने वाले युवक पराग मैती साइकिल से ही 6 राज्यों के सफ़र में निकल पड़े हैं। इस दौरान वह तकरीबन 6 हज़ार किलोमीटर का सफ़र तय करेंगे। शनिवार की सुबह जशपुर में ग्राउंड जीरो ने पराग मैती से बात की। उन्होंने बताया कि वे कोलकाता से झारखंड होते जशपुर तक करीब 12 सौ किलोमीटर का सफ़र पूरा कर चुके हैं। इस साइकिल यात्रा में पराग कोलकाता, झारखंड, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, ओडिसा होते हुए वापस पश्चिम बंगाल (कोलकाता) पहुंचेंगे। इतनी लंबी साइकिल यात्रा पर निकले पराग पर्यावरण संरक्षण का दे रहे हैं संदेश। उन्होंने कहा कि आज के दौर में पर्यावरण संरक्षण सबसे बड़ा मुद्दा है। हर कोई पर्यावरण संरक्षण के लिए अपने स्तर पर प्रयास कर रहा है। हमें इस प्रयास को एक जनांदोलन बनाना होगा। अधिक से अधिक पौधे लगाकर हम अपनी पृथ्वी को सुरक्षित रख सकते हैं। पराग ने बताया कि इस यात्रा के दौरान वे जहां भी जा रहे हैं, लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। जशपुर की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि यहां के लोग बहुत सरल और मिलनसार हैं। उन्होंने कहा कि जशपुर की हरी- भरी वादियां मन को मोहने वाली हैं।

Exit mobile version