Site icon Groundzeronews

*पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज अजय कुमार यादव द्वारा संभाग के प्रधान आरक्षकों का पदोन्नति सूची किया जारी,सरगुजा,जशपुर सहित इतने प्रधान आरक्षक बने सहायक उप निरीक्षक, देखिए पूरी सूची सिर्फ ग्राउंड जीरो ई न्यूज पर…………..*

IMG 20221107 WA0149

 

जशपुरनगर। सरगुजा संभाग अंतर्गत प्रधान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक के लिए आयोजित विभागीय पदोन्नति परीक्षा में उतीर्ण हुए 36 प्रधान आरक्षकों की पदोन्नति सूची जारी करते हुए नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया गया। पदोन्नति सूची में नाम लाये गये सहायक उप निरीक्षको का (पी.पी. कोर्स) परिणाम के आधार पर विभागीय प्रक्रिया अनुसार अपने तैनाती जिला इकाई में आगामी दिनों में रिक्त पदों के विरुद्ध पदोन्नति प्रदान की जावेगी। पदोन्नति सूची में दर्शित नाम के संमुख यदि किसी के विरुद्ध कोई विभागीय जांच/अपराधिक प्रकरण दर्ज पाये जाने पर उनकी पदोन्नति प्रक्रिया प्रभावित होगी। पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज श्री अजय कुमार यादव ने बताया कि सरगुजा संभाग अंतर्गत विभागीय पदोन्नति में 36 सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति होने से संभाग के जिलों में अपराधों की विवेचना, कानून व्यवस्था, नक्सल विरोधी अभियान इत्यादि पुलिसिंग संबंधित कार्य की गुणवत्ता में सकारात्मक परिवर्तन के साथ-साथ पुलिस का मनोबल एवं उत्साह भी बढ़ेगा।

देखिये पूरी सूची

IMG 20221107 192429

Exit mobile version