Site icon Groundzeronews

*पर्यावरण का संरक्षण हमारा सामूहिक उत्तरदायित्व: प्रियंवदा सिंह जूदेव समाज प्रमुखों को पौधा वितरण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*

IMG 20250703 WA0002

जशपुनगर। पर्यावरण संरक्षण हम सबका सामूहिक उत्तरदायित्व है। भारत सहित पूरे विश्व का मौसम चक्र तेजी से बदल रहा है। इसका असर आसमान से लेकर समुद्र तक देखा जा सकता है। अगर आज भी हम नहीं चेते तो आने वाली पीढ़ी हमें कभी माफ नहीं करेगी। उक्त बातें राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रियवंदा सिंह जूदेव ने कही। वे शहर के बालाजी मंदिर के पास स्थित अपने नीजि कार्यालय में शहर के समाज प्रमुखों से पर्यावरण संरक्षण पर चर्चा कर रही थी। कार्यक्रम के दौरान जूदेव ने प्रमुखों को रोपने के लिए पौधे भेंट की। पौधे देने के दौरान उन्होनें रोपित पौधों की उचित देखभाल करने की अपील भी की। उन्होनें कहा कि घर हो या कार्यालय,गांव हो या शहर हरियाली हर जगह सुंदरता को बढ़ाता है और हमें स्वस्थ्य जीवन देता है। प्रियम्वदा सिंह जूदेव ने कहा कि दिलीप सिंह जूदेव पर्यावरण संरक्षण के लिए पूरी तरह से समर्पित थे। यही कारण था कि उन्होनें जशपुर जिले में हरित उद्योग विकसीत कर इसे छत्तीसगढ़ का आक्सीजोन बनाना चाहते थे। उनके इसी सपने को साकार करने की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार कर रही है। सरकार के इस महती प्रयास में हम सबको योगदान देना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सामाजिक वानिकी को प्रोत्साहित करने के लिए एक पेड़ मां के नाम का देश व्यापी अभियान शुरू किया है। इस दौरान समाज प्रमुखों ने अपनी-अपनी समाज की समस्याओं को रखते हुए,इनके समाधान की अपील की। इस पर राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रियम्वदा सिंह जूदेव ने संबंधित विभाग से संपर्क कर पहल करने का आश्वासन दिया है। कार्यक्रम में भोला शंकर सोनी,मिंकु जैन,बिहारी नायक,अजय गुप्ता,कृपा शंकर भगत,मनोज मिश्रा,परमानंद मिश्रा,अरूण सिंह,महबूब अंसारी,सुरेन्दर गुप्ता,,दीपक चौहान,राजन प्रेमी,शशी साहू,अमरतु राम,सुरेश राम,बजरंग राम,वाचसपति मिश्रा,रामनाथ ठाकुर,ओम प्रकाश सिन्हा,सुरेन्द्र यादव,बालगोविंद रजक,कुलदीप ताम्रकार उपस्थित थे।

Exit mobile version