Site icon Groundzeronews

*कांग्रेस के भ्रामक प्रचार का जवाब जनता देगी, कांग्रेस पर बिफरे भाजपा जिलाध्यक्ष, बताया बड़ा आदमी होने का मतलब, पढ़िए क्या कहा भाजपा जिलाध्यक्ष ने…*

IMG 20231110 WA0214

 

कुनकुरी। राजनैतिक सरगर्मी बढ़ते ही चुनावी पारा चढ़ने लगा है। गुरुवार को गृह मंत्री ने एक जनसभा में कुनकुरी के भाजपा प्रत्याशी विष्णुदेव साय को जिताने व उन्हे बड़ा आदमी बनाने की बात कही थी। जिसके बाद कांग्रेस समर्थकों ने बड़ा आदमी का आशय संपन्नता और चकाचौंध वाली जिंदगी से निकालकर कांग्रेस प्रत्याशी यूडी मिंज से तुलना करने वाला पोस्टर सोशल मीडिया में पोस्ट करना शुरू किया। इस बात का भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने कड़ा प्रतिकार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के इस भ्रामक प्रचार का मुँहतोड़ जवाब इस चुनाव में जनता उसे देगी। श्री गुप्ता ने कहा कि किसान परिवार में पैदा हुए श्री साय पंच के पद से राजनीति शुरू कर दो बार विधायक और चार बार सांसद रहे हैं। उन्होंने केंद्रीय राज्य मंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का भी दायित्व निभाया है। इतने जिम्मेदार पद पर रहने और इतने लंबे राजनैतिक जीवन के बाद भी उनकी छवि पूरी तरह बेदाग है। वे जमीन से जुड़े नेता हैं और अपने मिलनसार स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। यही उनका बड़प्पन है। दूसरी तरफ वर्तमान विधायक पर 5 साल के कार्यकाल के दौरान ही कमीशनखोरी और भय का वातावरण बनाने के आरोप अक्सर लगते रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गुप्ता ने कहा कि सभी क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं चाहे सड़क,शिक्षा या चिकित्सा के मामले हों,उनके कार्यकाल में चौतरफा विकास हुई है,जिनकी उपलब्धियां एक किताब के माध्यम से विमोचन किया गया है, जिसमें जिले के विभिन्न कार्यों का लेखा जोखा अंकित की गई है।उन्होंने कहा की बेहतर जनता जानती है कि किसकी छवि कैसी है। उसे भ्रम फैलाकर बरगलाया नहीं जा सकता।

Exit mobile version