Site icon Groundzeronews

*बुजुर्ग बिसेश्वर के कानों में फिर गूंजेगी राम धुन, मुख्यमंत्री ने जनदर्शन में बिसेश्वर को भेंट किया श्रवण यंत्र….*

1726756133 ed0cbe833d26ad2c8b7a

रायपुर, 19 सितम्बर 2024
रायपुर निवासी पैंसठ वर्षीय बुजुर्ग श्री बिसेश्वर दौड़िया कुछ वर्ष पहले तक रामायण मंडली में भजन गाते थे। मगर आज जब वे जनदर्शन में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से मिले तो उन्होंने इशारों में मुख्यमंत्री को बताया कि वे अब ठीक से सुन नहीं पाते। मुख्यमंत्री श्री साय ने बुजुर्ग श्री बिसेश्वर की तकलीफ को समझा और तुरन्त वहां उपस्थित स्वास्थ्य विभाग के अमले को श्री बिसेश्वर के लिए श्रवण यंत्र की व्यवस्था करने निर्देशित किया। मुख्यमंत्री ने श्री बिसेश्वर को अपने पास मंच पर बुलाया और उन्हें श्रवण यन्त्र भेंट किया।
मुख्यमंत्री श्री साय के हाथों श्रवण यंत्र पाकर श्री बिसेश्वर का चेहरा खिल उठा। उन्होंने मुख्यमंत्री को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि उनके परिवार में वे अकेले हैं और जूते-चप्पल सुधारने का काम करके जीवन व्यापन करते हैं। लगभग 10-12 सालों से उन्हें सुनने की तकलीफ है, जो कि धीरे-धीरे बहुत बढ़ गयी है। वे अब अपने ग्राहकों से भी मुश्किल से संवाद कर पाते हैं। उन्हें पहले से रामायण मंडली में भजन गाने का शौक रहा है। मगर सुनने की तकलीफ की वजह से अब भजन आदि छूट गया है।
आज जब मुख्यमंत्री ने उन्हें श्रवण यंत्र भेंट किया तो बहुत समय बाद उनके कानों में स्वर गूंजे। उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि अब वे राम भजन भी सुनेंगे और अपना काम भी अच्छे से कर पाएंगे।

Exit mobile version