Site icon Groundzeronews

*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल से रातु राम को मिला तत्काल ट्राई सायकल, सीएम कैंप कार्यालय पहुंच कर लगाई थी सहायता की गुहार, सड़क दुर्घटना के बाद चलने फिरने में था असमर्थ, सीएम साय का जताया आभार…….*

IMG 20241003 WA0014 scaled

 

जशपुरनगर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल पर कुनकुरी के शंकर नगर निवासी रातु राम को तत्काल ट्राई सायकल प्रदान की गई। रातु राम, जो पांच साल पहले एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे, तब से चलने-फिरने में असमर्थ थे। दुर्घटना के बाद से उनकी जिंदगी कठिन हो गई थी, और वे अपने रोजमर्रा के कामों को करने में असमर्थ हो गए थे। इस समस्या के समाधान के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय, बगिया में जाकर मुख्यमंत्री श्री साय से गुहार लगाई थी।
रातु राम ने अपनी समस्या रखते हुए मुख्यमंत्री से मदद की अपील की, जिस पर सीएम कैंप कार्यालय ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें ट्राई सायकल प्रदान करने का निर्देश दिया। ट्राई सायकल मिलने के बाद रातु राम अब आसानी से अपने दैनिक कार्यों को पूरा कर पा रहे हैं और उनका जीवन फिर से सामान्य हो रहा है। उन्होंने इस मदद के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया और कहा कि उनकी सहायता ने उन्हें एक नई उम्मीद दी है।इस पहल से स्पष्ट है कि मुख्यमंत्री साय जनता की समस्याओं को सुनने और उनका समाधान करने के प्रति गंभीर हैं। इस घटना से जरूरतमंद लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने का भरोसा और भी मजबूत हुआ है।

Exit mobile version