कांसाबेल। यहां के जनपद पंचायत सभाकक्ष में सचिव संघ की ब्लॉक इकाई का गठन किया गया। जिसमें हेमलता सिंह रवानी को अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि गणेश प्रसाद यादव उपाध्यक्ष बने हैं। इसी तरह सचिव डिलेश्वर सिंह सिदार, कोषाध्यक्ष अलका खलखो, मीडिया प्रभारी गणेश्वर साय, सह-कोषाध्यक्ष रामकुमार साय बने हैं। जबकि रूपनारायण सिदार, रामसेवक यादव व बालमोहन भगत को सलाहकार बनाया गया है। संरक्षक के रूप में रमाकांत वैष्णव, अमर साय सिदार एवं सुदेश्वर साय पैंकरा चुने गए हैं। नव नियुक्त अध्यक्ष श्रीमती रवानी ने कहा कि वे संगठन के विकास और उसके हितों के लिए सबके सहयोग से प्रयासरत रहेंगे।