Site icon Groundzeronews

*कलिया में सरना आदिवासी समाज ने मनाया विश्व आदिवासी दिवस, भंडारे का भी हुआ आयोजन*

IMG20260809155314 1 scaled

जशपुर। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर जशपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्र ग्राम पंचायत कलिया में सरना आदिवासी समाज द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान समाज के लोगों ने एकजुट होकर आदिवासी दिवस मनाया और सामाजिक एकता एवं संस्कृति को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया।

कार्यक्रम के साथ ही श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों के लिए भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया।

आयोजन में सुनीता भगत, लालबिहारी भगत, संजय भगत, सुसील भगत, सुरेश भगत, राजकुमार भगत, बँटी भगत, बंधनु भगत, संतोष भगत, नीलम भगत, सरिता भगत, ममता भगत, सहित गांव के सामाजिक कार्यकर्ताओं की प्रमुख भूमिका रही। कार्यक्रम के दौरान समाज के लोगों ने अपनी परंपरा, संस्कृति और सामाजिक एकजुटता को बनाए रखने का संदेश दिया।

Exit mobile version