Site icon Groundzeronews

*”अभिनव” उड़ान से स्कूल गौरवान्वित, डीपीएस के छात्र अभिनव सिंह का चयन आईआईटी मद्रास में…*

1667817437048

जशपुरनगर। शहर के डीपीएस के छात्र रहे अभिनव सिंह का चयन आईआईटी मद्रास के लिए हुआ है। अपने स्कूल के इस होनहार छात्र के इस उड़ान से स्कूल परिवार गौरवान्वित महसूस कर रहा है।
उल्लेखनीय है कि अभिनव सिंह ने जेईई मेंस में 99.26% परसेंटाइल एवं जेईई एडवांस में 3336 रैंक सामान्य कैटेगरी प्राप्त किया था। विद्यालय के शिक्षकों के अनुसार अभिनव सिंह शुरु से एक होनहार , मेधावी एवं मेहनती छात्र रहा है। उसने इस साल 12 वीं कक्षा में सीबीएसई बोर्ड में जिले में प्रथम स्थान हासिल किया था। छात्र अभिनव का कहना है कि हमें विद्यालय के सभी शिक्षकों के द्वारा समय समय पर उचित मार्गदर्शन मिलता रहा जो मेरी सफलता में बहुत उपयोगी साबित हुआ। छात्र अभिनव सिंह को देश के सबसे प्रख्यात औद्योगिक संस्थान की प्रवेश परीक्षा में सफल होने पर विद्यालय के एमडी ओम प्रकाश सिन्हा ने कहा कि हमारे छात्र के इस सफलता से बहुत प्रसन्न एवं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं और आने वाले दिनों में भी आशा करता हूं विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं कर्तव्यनिष्ठ शिक्षकों के द्वारा अच्छे परिणाम आएंगे। इस खुशी के मौके पर विद्यालय की उपसंचालक सुनीता सिन्हा, एडमिनिस्ट्रेटिव प्राचार्य जयंती सिन्हा, एकेडमिक प्राचार्य गार्गी चटर्जी, उप प्राचार्य,एरिक सोरेन एवं सभी शिक्षकों व विद्यार्थियों ने अभिनव सिंह एवं उनके माता-पिता को इस सफलता के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Exit mobile version