Site icon Groundzeronews

*डीपीएस में हुआ स्काउट एंड गाइड का इनॉग्रेशन, संविधान दिवस पर हुए कई कार्यक्रम, सबने लिया देश सेवा का संकल्प…*

1669465841190

जशपुरनगर। शनिवार को संविधान दिवस के मौके पर यहां के डीपीएस में एक नया अध्याय जुड़ गया। आज स्कूल में स्काउट एंड गाइड को नए सिरे से शुरुआत की गई । स्कूल में शनिवार को संविधान दिवस मनाया गया। जिसमें बच्चों के द्वारा एक से बढ़कर एक नृत्य किया गया। साथ ही भारतीय संविधान पर आधारित एक छोटा सा नाटक भी बच्चों ने प्रस्तुत किया। बचपन के बच्चों ने भी मनमोहक डांस किया। विद्यार्थियों ने संविधान दिवस पर भाषण भी दिया। गया। इसके अलावा स्काउट गाइड के बच्चों को आज स्काउट के बारे में बताया गया उन्हें स्काउट एंड गाइड के नियम और कानून बताए गए। नए कैडेट्स ने स्काउट के माध्यम से देश सेवा का संकल्प भी लिया।
इस मौके पर स्कूल के एमडी ओमप्रकाश सिन्हा ने सभी को बधाई दी और विद्यार्थियों को संविधान का पालन करते हुए आदर्श नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। उप प्राचार्य एरिक सोरेंग ने बच्चों को संविधान के बारे में बताया कि संविधान में नागरिकों को अनेक मूल अधिकार दिए गए हैं। जिनके साथ अनेक मूल कर्तव्य भी है। भारतीय संविधान में 42वें संविधान संशोधन अधिनियम 1976 द्वारा अध्याय 4 क जोड़ा गया। जिसमें भारतीय संविधान के अनुच्छेद 51-ए जोड़ा गया है। जिसके तहत् नागरिकों के लिए अनेक मूल कर्तव्य बताए गए जिसमें पहला कर्तव्य यह है कि प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह संविधान का पालन करे और उसके आदर्शों, संस्थाओं, राष्ट्रध्वज तथा राष्ट्रगान का आदर करे। इस अवसर पर डायरेक्टर सुनीता सिन्हा, प्रिंसिपल एडमिनिस्ट्रेशन जयंती सिन्हा, प्रिंसिपल एकेडमिक गार्गी चटर्जी सहित अन्य शिक्षक व स्टॉफ मौजूद थे।

Exit mobile version