Site icon Groundzeronews

*एसडीएम ने इन कार्यालयों में किया औचक निरीक्षण, कर्मचारियों में मचा हड़कंप, 11 कर्मचारियों को थमा दी शो काज नोटिस, और कही इस तरह से लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों को नहीं करेंगे बर्दास्त………*

 

जशपुर/बगीचा (सोनू जायसवाल,राकेश गुप्ता ) गुरुवार को जिले के बगीचा
एसडीएम आकांक्षा त्रिपाठी ने बगीचा विकासखंड के जनपद कार्यालय,BEO कार्यालय और BRC कार्यालय का औचक निरिक्षण कर देर से कार्यालय पहुंचने वाले 11 कर्मचारियों को शोकाज नोटिस जारी किया है।साथ ही कर्मचारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा की लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की बात कही।वहीं इस कार्यवाही के बाद बगीचा ब्लाक के कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है।गौरतलब है की सामान्य प्रशासन द्वारा सभी कार्यालय में कर्मचारियों की उपस्थिति निर्धारित समयावधि का पालन करने के लिए भी कहा है।जिसमें सभी कार्यालय में कर्मचारियों की उपस्थिति प्रातः10 बजे से शाम 5:30 बजे तक उपस्थित रहने सख्त निर्देश जारी किया गया है।जिसके परिपालन में आज निरीक्षण के दौरान बगीचा एसडीएम सुश्री आकांक्षा त्रिपाठी ने विकासखंड बगीचा के कार्यालयों का निरीक्षण कर अनुपस्थित 11 कर्मचारियों को नोटिस जारी कर निर्धारित समय सीमा में जवाब मांगी है।समय सीमा में औचित्य पूर्ण जवाब नहीं मिलने पर इन सभी कर्मचारियों पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।

Exit mobile version