जशपुरनगर :- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर आएंगे, श्री साय का आज 21 फरवरी को जन्मदिन है, जन्मदिन के मौके पर लोगों में खासा उत्साह है। इस मौके पर बगिया में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिन के मौके पर ग्राम बगिया में हर साल की भांति इस साल भी श्री सत्यनारायण व्रत कथा का आयोजन किया गया है। इसी कार्यक्रम में शिरकत करने और अपनी माता जी से आशीर्वाद लेने के लिए मुख्यमंत्री शामिल होंगे। जारी प्रोटोकॉल के हिसाब से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुबह 11 बजे अपने गृह ग्राम बगिया पहुँचेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर शाम 4 बजे वापस रायपुर के लिए उड़ान भरेंगे।