Site icon Groundzeronews

*भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष विकास प्रधान का निलंबन रद्द ,पार्टी में कराया गया सम्मान प्रवेश, इनके साथ 12 युवाओं को कराया गया प्रवेश, पार्टी की मजबूती के लिए…….*

IMG 20231023 WA0096

 

जशपुर : भाजयुमो अध्यक्ष विकास प्रधान का निलंबन रद्द कर पार्टी में ससम्मान प्रवेश कराया गया है,साथ ही 12 युवाओं को भी पार्टी में प्रवेश करा मजबूती प्रदान किया गया है।
ज्ञात हो कि भारतीय जनता पार्टी के मनोरा मंडल अंतर्गत भाजयुमो अध्यक्ष विकास प्रधान का गत दिनों जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने पार्टी से निलंबन का कार्यवाही किया था।जिसके बाद विकास प्रधान समर्थकों में रोष व्याप्त हुआ और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़ने का खुला ऐलान भी कर दिया था।जिसके बाद शीर्ष नेतृत्व ने डैमेज कंट्रोल का निर्देश देते हुवे निलंबित विकास प्रधान का पार्टी में पुनः ससम्मान वापसी कराया,साथ ही विकास कुमार प्रधान ने 12 युवाओं ने भी भाजपा के प्रति समर्थन और विश्वास जताते हुवे भाजपा प्रवेश कराया।

इस दौरान भाजपा नेता ओम प्रकाश सिन्हा, शांति भगत, रूपेश सोनी, विकास सोनी, श्याम लाल भगत, नरेंद्र भगत ,चंद्र शेखर स्वर्णकार, परवेज अंसारी, पंकज जायसवाल , भजुनंदन नायक , कृष्ण कुमार बुनकर ,नितिन राय, मनिजर राम, अरविंद भगत, दीपक गुप्ता, अमित सहाय, विनोद निकुंज, वासुदेव राम, सिया राम, मुकेश भगत, और साथ ही मनोरा मंडल के सभी पदाधिकारी गण मौजूद रहे।

Exit mobile version