Site icon Groundzeronews

*छत्तीसगढ की जनता की गाढ़ी कमाई से कांग्रेस का खजाना भर रहे हैं मुख्यमंत्री, प्रदेश में व्याप्त भ्र्ष्टाचार पर जम कर बरसे पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विष्णु देव साय,………लगाई आरोपों की झड़ी*

Picsart 22 12 23 15 11 40 913

जशपुर नगर।भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्य समिति के सदस्य विष्णु देव साय, शुक्रवार को कांग्रेस पर जम कर बरसे।उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर,छत्तीसगढ़ की जनता की गाढ़ी कमाई से,कांग्रेस का खजाना भरने का आरोप लगाया। विष्णु देव साय अपने गृह ग्राम के नजदीकी ग्राम दोकडा में आयोजित एक सभा को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित कर रहे थे। इस सभा का आयोजन,भाजपा ने मोर आवास,मोर अधिकार अभियान के तहत किया था। साय ने कहा कि कहा की प्रदेश के 16 लाख गरीब परिवार पीएम आवास योजना का लाभ लेने से वंचित हो गए। छत्तीसगढ़ की जनता को उनका अधिकार दिलाने के लिए दिलाने के लिए पूरे प्रदेश में भाजपा लड़ाई लड़ रही है।उन्होंने कहा की कांग्रेस सरकार की चार साल पूरे हो चुके हैं लेकिन एक भी बड़े कार्य इन्होंने नहीं किया,बल्कि केंद्र सरकार की योजनाओं को अपनी योजना बताकर विकास का ढिंढोरा पीट रही है।भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने अपने संबोधन में प्रदेश की कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने की लोगों से अपील की।उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा की कांग्रेस सरकार की उदासीनता की वजह से गरीबों को पीएम आवास का लाभ नहीं मिल पाया,उनके हक के लिए पंचायत स्तर से प्रदेश स्तर तक आंदोलन की रूपरेखा तैयार कर लड़ाई लड़ रही है।जब तक उनका अधिकार नहीं मिल जाता यह अभियान लगातर जारी रहेगा।पूर्व संसदीय सचिव शिवशंकर पैंकरा ने भी अपने संबोधन में प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा की प्रदेश सरकार की उदासीनता की वजह से गरीबों को केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं का लाभ लेने से वंचित हो रहे रहे हैं।इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता,पूर्व विधायक शिवशंकर पैंकरा,मंडल प्रभारी विजय शर्मा,जिला उपाध्यक्ष ठाकुर पुरुषोत्तम सिंह,प्रभारी उपेंद्र साय,आनंद शर्मा,दिनेश प्रसाद मंडल अध्यक्ष,गौतम यादव भाजयुमो मंडल अध्यक्ष,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ नेता इमाम खान,रवि यादव महामंत्री,अटल बिहारी,रामबिलास राम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Exit mobile version