Site icon Groundzeronews

*आकर्षक झांकियों और दीपों से सज रहा मां का दरबार, जगत जननी की अराधना में डूबा है संगम चौक…*

InShot 20241011 130923485

जशपुरनगर। यहां के दरबारी टोली में संगम सेवा समिति द्वारा मां अम्बे की स्थापना की गई है। यहां पंडाल और आसपास के क्षेत्र में आकर्षक सजावट की गई है। दुर्गा पूजा के दौरान कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को सप्तमी में माता का जागरण कार्यक्रम रखा गया था। जिसमें प्रसिद्ध गायक मोनू ठाकुर और गायिका आयुषी शुक्ला ने अपने साथियों के साथ जसगीतों की प्रस्तुति देकर लोगों को भक्ति भाव में डुबोकर थिरकने पर मजबूर कर दिया था। वहीं गुरुवार को स्थानीय बच्चों ने भक्तिगीतों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मन को मोह लिया। शुक्रवार की शाम यहां डांडिया का आयोजन किया गया है। साथ ही भक्त धुवन नृत्य के माध्यम से जगत जननी की अराधना भी करेंगे।

*हर दिन खिचड़ी भोग व भंडारा*

संगम चौक में दुर्गा पूजा के दौरान हर दिन विशेष तौर पर खिचड़ी भोग लगाया जा रहा है एवं भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। पूरे चौक को रंगीन विद्युत झालरों से दुल्हन की तरह सजाया गया है।

*विधायक हुईं शामिल*

गुरुवार को विधायक रायमुनी भगत ने पहुंचकर मां अम्बे की अराधना किया। उसके बाद उन्होंने सांस्कृतिक एवं झांकियों के कार्यक्रम में शामिल होकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाया।

Exit mobile version