Site icon Groundzeronews

*पदोन्नत प्रधान पाठकों का सम्मान सह विदाई समारोह,का आयोजन सम्पन्न..!*

IMG 20230205 WA0047

 

जशपुनगर:-शनिवार को गम्हरिया और डोरकचौरा संकुल के अंतर्गत आने वाले सहायक शिक्षक से प्रधान पाठक के पद पर पदोन्नत हुए शिक्षकों के लिये सम्मान सह विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

सर्वप्रथम संकुल के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं के द्वारा नव पदोन्नत प्रधान पाठकों का स्वागत तिलक एवं पुष्प गुच्छ देकर किया गया साथ ही स्वागत गान और प्रतीक चिन्ह प्रदान किया गया। सहायक शिक्षक से प्रधान पाठक के पद पर पदोन्नत होने वाले शिक्षक श्रीमती दीपिका नायक, शिल्पा कुजूर, मिन्त्रो बाई, किरण भगत,शोसन्ती कुजूर, नीलमणि मिंज, मोनिका तिर्की, श्री भरत राम, राजेन्द्र सिंह, मो वसीम एव्म सुनील निराला का सम्मान संकुल केंद्र डोड़काचौरा एवं गम्हरिया संकुल के समस्त शिक्षकों के द्वारा आज किया गया।
पदोन्नत हुये शिक्षकों ने अपने साझा अनुभव व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी के साथ बिताये लम्हे, हमे बतौर इनाम मिले।
एक सफर पर निकले और तजुर्बे तमाम मिले।।

पदोन्नत प्रधान पाठको ने अपने विचार व्यक्त किया।
इस सम्मान समारोह सह विदाई कार्यक्रम में संकुल की प्राचार्य सुश्री कमला केरकेट्टा, संकुल समन्वयक श्री अमित अम्बष्ट, प्रहलाद सिदार श्री अरूण चौधरी , श्री बरतु राम भगत, शोषन खलखो के द्वारा नव पदोन्नत प्रधान पाठकों को बधाई एवं उनके उज्जवल भविष्य के लिये शुभकामनाएं दी गई।

Exit mobile version