Site icon Groundzeronews

*CM कैंप कार्यालय बगिया की पहल रंग लाई: बादलखोल अभ्यारण्य में गायलुंगा–बछराव सड़क की मरम्मत शुरू, गेम रेंज नारायणपुर के माध्यम से कराया जा रहा सड़क सुधार कार्य, स्कूली बच्चों और मरीजों समेत राहगीरों को मिलेगी बड़ी राहत*

file 00000000391c82079f44e19d305aeb18

जशपुरनगर/बादलखोल। बादलखोल अभ्यारण्य क्षेत्र के गायलुंगा से बछराव मार्ग की बदहाल स्थिति को देखते हुए अब सड़क मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है। गेम रेंज नारायणपुर के द्वारा जेसीबी मशीन और श्रमिकों की मदद से सड़क को समतल करने एवं सुधारने का कार्य किया जा रहा है।

लंबे समय से खराब सड़क के कारण क्षेत्र के लोगों को बारिश के दिनों में सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही थी। स्कूली बच्चों, अस्पताल जाने वाले मरीजों, शिक्षकों, कर्मचारियों और अन्य राहगीरों के लिए आवागमन मुश्किल हो गया था। सड़क पर कीचड़ और गड्ढों के कारण वाहनों के फंसने की स्थिति भी बन रही थी।

अब मरम्मत कार्य शुरू होने से क्षेत्रवासियों में राहत की उम्मीद जगी है। स्थानीय लोगों ने सड़क सुधार कार्य शुरू कराने के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया के प्रति आभार जताया है। लोगों का कहना है कि सड़क के सुधरने से अभ्यारण्य क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी।

Exit mobile version