जशपुरनगर।जमीन विवाद को लेकर,कुल्हाड़ी से हमला कर,बड़े भाई की हत्या के मामले में फरार,आरोपित को पुलिस ने झारखंड के सिमडेगा से गिरफ्तार कर लिया है। मामला,जिले के दुलदुला थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार 17 सितंबर की सुबह 9 बजे आरोपित सुरजन राम और मृतक समारू राम 50 साल के बीच पुश्तैनी घर और जमीन के बटवारे को लेकर विवाद हुआ। विवाद के दौरान तैश में आकर आरोपित सुरजन ने घर के अंदर से कुल्हाड़ी निकाल कर,अपने बड़े भाई समारू पर ताबड़तोड़ हमले कर दिया। घटना में समारू के सिर,चेहरा और मुंह में गंभीर चोट आई। घटना को अंजाम देकर,आरोपित सुरजन,घटना स्थल से भाग निकला था। दोनो भाईयों के बीच,झगड़े की आवाज सुनकर,मृतक की बेटी बाहर निकली। उसने पिता को लहुलुहान हालत में देख कर,खटिया में लेटा कर,अस्पताल ले जाने के लिए पड़ोसियों से सहायता मांगले चली गई। वापस आने तक,समारू राम की सांसें थम चुकी थी। प्रार्थी गिरधारी यादव की सूचना पर दुलदुला पुलिस ने आरोपित सुरजन राम के खिलाफ धारा 302 के तहत हत्या का अपराध दर्ज कर,खोजबीन में जुटी हुई थी। इस बीच,दुलदुला पुलिस को मुखबीरों से सूचना मिली कि आरोपित सुरजन राम,पड़ोसी राज्य झारखंड के सिमडेगा थाना क्षेत्र के ग्राम परसा में छिपा हुआ है। सूचना पर,पुलिस टीम ने छापा मारकर,उसे गिरफ्तार कर लिया है। सुरजन की निशानदेही पर,पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को भी जब्त कर लिया है।
*big breking jashpur:– बड़े भाई की हत्या कर झारखंड में जा कर छिप गया था हत्यारा,इस तरह जशपुर पुलिस पहुंची हत्यारे तक,पूछताछ में आरोपी ने किया यह सनसनीखेज खुलासा………….*
