Site icon Groundzeronews

श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा – “औघड़ की तकिया” बगीचा द्वारा किया गया द्वितीय चरण का कंबल वितरण कार्यक्रम

IMG 20251227 WA0027

जशपुरनगर। आज दिनांक 27/12/2025 को श्री सर्वेश्वरी समूह के द्वारा पूरे देश में चलाए जा रहे 19 सूत्रीय कार्यक्रम अंतर्गत इस वर्ष के हाड़ कंपाने वाली ठंड को देखते हुए ग्राम पंचायत रोकड़ा में कंबल वितरण का कार्यक्रम किया गया।

उक्त कार्यक्रम में सर्वप्रथम परम् पूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी एवं परम् पूज्य गुरुपद संभव राम जी के तेल चित्र में माल्यार्पण एवं धूप दीप, पूजन, आरती व जयकारे के पश्चात वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री लक्ष्मी नारायण गुप्ता जी द्वारा श्री सर्वेश्वरी समूह द्वारा चलाए जा रहे 19 सूत्रीय कार्यक्रम के बारे में जानकारियां दी गई। इसके बाद कंबल का वितरण कार्यक्रम प्रारंभ किया गया।

रोकड़ा एवं महादेव जोबला अंतर्गत रहने वाले गरीब एवं असहाय पहाड़ी कोरवाओं के परिवार के महिला एवं पुरुषों के बीच ग्राम रोकड़ा में कंबल वितरण कार्यक्रम श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा – “औघड़ की तकिया” बगीचा, जिला – जशपुर (छत्तीसगढ़) द्वारा द्वितीय चरण मे 150 कंबल तथा स्वच्छ किया हुआ कुछ पुराने वस्त्रों का वितरण किया गया। ज्ञात हो कि इसके पूर्व में भी श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा बगीचा के महिला संगठन द्वारा प्रथम चरण में बिरहोर जनजाति के बीच दिनांक 17/12/2025 को 110 कंबल का वितरण किया गया था। इस तरह वर्ष 2025 में अब तक समूह शाखा बगीचा द्वारा 260 कंबल का वितरण किया जा चुका है। कंबल पाकर सभी प्रसन्न हुए।

इस कार्यक्रम को श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा बगीचा के उपाध्यक्ष श्री शंकर प्रसाद गुप्ता, मंत्री भगवान राम गुप्ता, कोषाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता, संयुक्त मंत्री अवधूत गुप्ता, लेखा परीक्षक तरुण सिंह, रामजीवन शर्मा, राजेंद्र कृष्ण गुप्ता, नंदलाल गुप्ता, पवन अग्रवाल, दुर्गेश शर्मा, अमृत यादव एवं समूह के महिला संगठन के सभी श्रीमति सुप्रिया गुप्ता, संतोष शर्मा, नीलावती देवी, शकुंतला सिंह, दोनों सुनीता गुप्ता सुनावती यदुवंशी, प्रमिला गुप्ता राधा गुप्ता के द्वारा किया गया।

उक्त कार्यक्रम ग्राम पंचायत रोकड़ा के सरपंच उप सरपंच तथा मंगरू राम तथा ग्राम वासियों के विशेष सहयोग प्राप्त हुआ तथा अच्छे से कार्यक्रम संपन्न हुआ। अंत में परम् पूज्य अघोरेश्वर एवं परम् पूज्य गुरुपद संभव राम जी के तेल चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम संपन्न किया गया।

Exit mobile version