Site icon Groundzeronews

*नन्हे-मुन्नों के दांत रहेंगे मजबूत और चमकदार, नहीं होगी डेंटल हेल्थ की समस्या, बड़े बच्चों ने भी लिए हेल्थ टिप्स, डीपीएस में डॉक्टर ने की बच्चों से बातें साझा…*

IMG 20231202 WA0242

जशपुरनगर। शनिवार को यहां के डीपीएस किड्स व डीपीएस हायर सेकेंडरी में शनिवार को “डॉक्टर टॉक एक्टिविटी” रखा गया। जिसमे शहर के दो डॉक्टर्स को बुलाया गया था।
डीपीएस किड्स में डेंटल केयर की जानकारी देने के लिए डॉक्टर अभिषेक श्रीवास्तव को बुलाया गया था। उन्होंने बच्चो को दांत साफ और स्वस्थ रखने की जानकारी दी। उन्होंने यह बताया की दांतो मे केविटीज आने से किस प्रकार का नुकसान होता है। अधिक मीठा नहीं खाना चाहिए, दांतों में दो बार ब्रश करना चाहिए। इससे हमारे दांत स्वस्थ रहते हैं। वहीं डीपीएस हायर सेकेण्डरी में डॉक्टर आलोक निराला आए और बच्चो को एड्स, लीवर सिरोसिस,केंसर जैसी बीमारियों से बच्चों को अवगत कराया इन बीमारियों से किस प्रकार बचाव किया जा सकता है यह भी बताया। तंबाकू और गुटखा से होने वाले नुकसान को भी बताया। कार्यक्रम में स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर ओमप्रकाश सिन्हा,डायरेक्टर सुनीता सिन्हा प्राचार्य गार्गी चटर्जी, एडमिनिस्ट्रेटिव प्राचार्य जयंती सिन्हा व उप प्राचार्य एरिक सोरेंग विशेष रूप से मौजूद थे।
*सेहत ही सबसे बड़ी पूंजी*
विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर ओमप्रकाश सिन्हा बताया कि सेहत ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है।अपने लक्ष्य को पाने के लिए सेहतमंद रहना जरूरी है। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय इस प्रकार के कार्यक्रम हमेशा करता रहेगा।

Exit mobile version