Site icon Groundzeronews

*बेल महादेव में इस भाजपा नेता ने फहराया,जिले का सबसे विशाल तिरंगा,कहा हमारी देश की आन,बान शान है..तिरंगा..,75 वीं स्वतंत्रता दिवस के रूप में पूरे देश में किया जा रहा जागरूक..!*

IMG 20220814 WA0180

 

 

जशपुरनगर:- आजादी के अमृत महोत्सव के तहत बेल महादेव पहाड़ में विशाल तिरंगा लगाकर जनपद उपाध्यक्ष राजकपूर भगत(रामु) ने देशभक्ति और समरसता का परिचय दिया।
भारतीय जनता पार्टी के इस कार्यकर्ता ने 15 फिट लंबी और 9 फिट चौड़ी विशाल तिरंगा फहराया। यह तिरंगा को जानकार अभी तक जिले का सबसे विशाल तिरंगा बता रहें है।
कार्यक्रम में विनोद निकुंज, प्रभात भगत, सुरेंद्र यादव, प्रदीप यादव संजीव वर्मा, रायपुर से संगीता श्रीवास्तव, अम्बिकापुर से ममता मेहता, अम्बिकापुर से दिप माला वर्मा, मैजूद रहे.

आजादी के 75 वर्ष होने पर पूरे देश मे अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है।और हर जगह तिरंगा को लेकर लोगो को जागरूक किया जा रहा है।

इस दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम, तिरंगा हमारी शान है तिरंगा हमारी जान है जैसे नारे लगाए गए.
तिरंगा यात्रा का आयोजन भारतीय जनता पार्टी के जनपद उपाध्यक्ष राजकपूर भगत की तरफ से किया गया था. तिरंगा यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कई नेता भी मौजूद रहे.

इस कार्यक्रम में राजकपूर भगत के साथ विभिन्न लोग शामिल रहे।जिन्होंने ने हाथ में तिरंगा लेकर पैदल मार्च किया और क्षेत्र के लोगों को देशभक्ति के प्रति जागरूक किया. श्री भगत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के घर-घर तिरंगा योजना के तहत आजादी का 75वां अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है. इसके तहत तिरंगा यात्रा आयोजित कर लोगों को यह संदेश दिया जा रहा है कि देश से बढ़कर कोई कार्य नहीं हो सकता है. आप अपने घरों पर तिरंगा लगाएं और युवा पीढ़ी को देशभक्ति की भावना के प्रति जागरूक करें. ताकि देश का विकास हो और देश की तरक्की में अपनी भागीदारी निभाएं.
श्री भगत ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान प्रत्येक देशवासी के लिए स्वाभिमान का पर्व है. देश की आजादी में अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले उन शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि है, जिनकी बदौलत आज हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं. स्वतंत्रता दिवस के दिन जशपुर के हर घर पर तिरंगा फहराया जाएगा।

Exit mobile version