जशपुरनगर। गायलूँगा में वृद्धा मोहनी बाई पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने हमलावरों तक पहुँचने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। एसपी राजेश अग्रवाल के निर्देश पर मौके पर साइबर और स्वान दल पहुँच चुका है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार बीते कुछ दिनों से घायल महिला दो अज्ञात लोगों द्वारा शराब मांगे जाने को लेकर परेशान थी। 62 साल की एक बृद्ध महिला पर बाइक सवार दो अज्ञात हमलावरों ने फायर झोंक दिया। हमले में वृद्धा गम्भीर रूप से घायल हुई है। उन्हें इलाज के लिए कुनकुरी के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। मामला जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के गायलूँगा गांव की है। घटना स्थल पर एसपी राजेश अग्रवाल,एएसपी श्रीमती प्रतिभा पांडेय मौके पर स्वान दल सहित पहुँच चुके है।। जानकारी के अनुसार गायलूँगा निवासी श्रीमती मोहनी बाई पति भूलन 62 वर्ष शुक्रवार की तड़के लगभग 5 बजे घर से निकल कर नित्य कर्म के लिए बाड़ी की ओर जा रही थी। इसी दौरान घात लगाए बैठे दो बाइक सवारों ने वृद्धा पर गोली दाग दी। गोली,वृद्धा के गाल में लगी है। फायरिंग और घायल मोहनी की आवाज सुनकर स्वजन और पड़ोसी मदद के लिए दौड़े।। इस बीच,घटना को अंजाम देकर हमलावर मौके से भाग निकले। संजीवनी एम्बुलेंस के सहयोग से घायल को इलाज के लिए कुनकुरी के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। यहां,घायल की गम्भीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सको ने बेहतर इलाज के लिए अम्बिकापुर रेफर कर दिया है। इस बीच,घटना की सूचना मिलने पर एसपी,एएसपी सहित पुलिस विभाग के आला अधिकारियों ने घटना स्थल पर डेरा डाल दिया है। अधिकारी घायल महिला के स्वजनों और पड़ोसियों से पूछताछ में जुटी है। बताया जा रहा है कि वृद्धा पर हमला का एक प्रत्यक्षदर्शी भी पुलिस को मिला है। अपराधियो तक पहुचंने के लिए पुलिस पुलिस पीड़ित वृद्धा की पारिवारिक पृष्ठभूमि के साथ जमीन जायदाद की जानकारी भी जुटा रही है।