Site icon Groundzeronews

*पमशाला के कंवर धाम में परंपरागत लठ मार होली, कौशल्या साय ने राधे-कृष्ण मंदिर में की पूजा….*

IMG 20260305 WA0000

जशपुरनगर। होली के पावन अवसर पर पमशाला स्थित कंवर धाम में परंपरागत लठ मार होली का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कंवर समाज के लोग एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे और सभी ने उत्साहपूर्वक रंग-गुलाल के साथ होली का आनंद लिया।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी एवं अखिल भारतीय कंवर समाज की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती कौशल्या साय विशेष रूप से शामिल हुईं। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को रंग-गुलाल लगाकर होली की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उनके आगमन से कार्यक्रम का उत्साह और भी बढ़ गया।इससे पहले श्रीमती कौशल्या साय ने कंवर धाम परिसर में स्थित राधे-कृष्ण मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान श्री राधे-कृष्ण के चरणों में रंग-गुलाल अर्पित कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की तथा आशीर्वाद प्राप्त किया।लठ मार होली के दौरान पारंपरिक लोकगीतों, ढोल-नगाड़ों और हंसी-मजाक के बीच महिलाओं और पुरुषों ने उत्साह के साथ भाग लिया। पूरा कंवर धाम रंगों की फुहार और सांस्कृतिक उल्लास से सराबोर नजर आया। सभी ने आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश देते हुए होली पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया।

Exit mobile version