Site icon Groundzeronews

*कलेक्टर की अध्यक्षता में बांकी नदी पुनर्राेद्धार हेतु बैठक सम्पन्न कलेक्टर ने सभी वर्ग के लोगों से बढ़चढ कर सहयोग करने किया आग्रह बच्चों ने नदी के सफाई हेतु सहयोग के रूप किया अपना गुल्लक दान….*

 

जशपुरनगर 23 मई 2022/कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बांकी नदी पुनर्राेद्धार कार्य में जन सहयोग हेतु व्यापारी संघ एवं विभिन्न समाज प्रमुखों की बैठक आयोजित हुई। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने बांकी नदी पुनर्राेद्धार हेतु समाज के सभी वर्ग को अपना योगदान देने की बात कही। उन्होंने कहा कि बांकी नदी को साफ रखने की जिम्मेदारी हम सब की है। हम सभी के सामूहिक प्रयास से ही नदी का बहाव क्षेत्र सुधार हो सकेगा एवं इसके स्वरूप में निखार आएगी। कलेक्टर ने इस हेतु समाज के विभिन्न वर्गों, युवाओं, व्यापारियों, महिलाओं, ठेकेदारों को आगे बढ़कर इस कार्य मे अपना योगदान करने का आग्रह किया। इस अवसर पर नगर के व्यापारी संघ, ठेकेदार संघ, बार संघ, कल्याण आश्रम, श्री बालाजी समिति, संवेदना समिति, सजल महिला समिति, जयमंगल विश्वमंगल, नवीन जागरण सेवा समिति के सदस्य उपस्थित थे।
कलेक्टर ने कहा कि बांकी नदी में जलीय पौधे की सफाई, गाद निकासी, गहरीकरण कार्य करने की आवश्यकता है। इस हेतु सफाई कार्य निरंतर होते रहना आवश्यक है। इसके साथ ही ग्राम पंचायतों में भी नदी की सफाई कार्य किए जाए। जिससे नदी के उद्गम स्थल से अंत तक जलस्तर में वृद्धि हो एवं नदी अपनी पुरानी स्वरूप में आ सके। उन्होंने जल संरक्षण के लिए नदी की सफाई एवं उसे स्वच्छ रखने के लिए लोगों को जागरूक करने की बात कही।
इस दौरान बांकी नदी की सफाई के लिए छोटे बच्चों ने भी आगे आकर अपना योगदान दिया। बच्चों ने अपने गुल्लक कलेक्टर श्री अग्रवाल को सौंपकर अपनी जागरूकता का परिचय दिया। जिसमें 10 वर्षीय आमोद आनंद गुप्ता, 13 वर्षीय देवांश जैन, 10 साल के श्रेयांश जैन, 11 साल के सम्यक जैन एवं 12 वर्ष के सम्यक जैन शामिल है। सभी बच्चों ने कलेक्टर से कहा कि उनके द्वारा बहुत समय से गुल्लक में पैसे जमा किए जा रहे थे, जिनसे वे अपनी पसंदीदा खिलौने खरीदने वाले थे, परंतु लोगों द्वारा बांकी नदी की सफाई के लिए किए जा रहे कार्यों से प्रोत्साहित होकर उन्होंने अपना गुल्लक इस कार्य के लिए सौंपा है। कलेक्टर ने बच्चों की प्रशंसनीय कार्य के लिए सराहना की। साथ ही शहरवासियों ने भी अपनी भूमिका अदा करते हुए सहयोग राशि प्रदान की। कलेक्टर ने जशपुर के नगरवासियों को आगे बढ़कर इसी प्रकार स्वेच्छा से सहयोग प्रदान करने की अपील की।

Exit mobile version