Site icon Groundzeronews

*केंद्रीय बजट 2026-27 विकसित भारत की दिशा में मजबूत कदम – सालिक साय, सुनील गुप्ता, कांसाबेल में कार्यकर्ताओं के साथ बजट को सुना*

IMG 20260201 WA0009

जशपुरनगर। केंद्रीय बजट 2026-27 पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय एवं भाजपा सरगुजा सह प्रभारी सुनील गुप्ता ने कहा कि यह बजट देश को विकसित भारत की ओर ले जाने वाला जनकल्याणकारी और दूरदर्शी बजट है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत यह बजट गरीब, किसान, महिला, युवा और मध्यम वर्ग के हितों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और रोजगार सृजन पर विशेष जोर दिया गया है, जिसका सीधा लाभ छत्तीसगढ़ सहित सरगुजा संभाग के ग्रामीण अंचलों को मिलेगा।नेताओं ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, किसानों की आय बढ़ाने, युवाओं के लिए रोजगार और उद्योगों को बढ़ावा देने के प्रावधानों से स्थानीय विकास को नई गति मिलेगी। साथ ही कर सुधारों और रोजमर्रा की वस्तुओं के सस्ती होने से आम जनता को राहत मिलेगी।
अंत में उन्होंने प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय वित्त मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट “सबका साथ, सबका विकास” की भावना को और मजबूत करता है।

Exit mobile version