जशपुरनगर 08 अप्रैल 2026/ पिछले कुछ दिनों में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में हुई अचानक ओलावृष्टि और तेज हवाओं से
उद्यानिकी फसलों को क्षति हुई है। इस प्राकृतिक आपदा ने न केवल पैदावार की गुणवत्ता को प्रभावित किया है। बल्कि किसानों के सामने आर्थिक संकट भी खड़ा कर दिया है जिले के
फरसाबहार, बगीचा एवं पत्थलगांव में 35ः से 40ः तक नुकसान की आशंका है। ओलों की मार एवं
नमी बढ़ने से फसल के सड़ने का डर पैदा हो गया है। किसानों से अपील है कि आगामी खरीफ एवं
रबी में अपने फसलों का बीमा जरूर करवाएं । एवं फसलों पर फंगीसाईड का छिड़काव जरूर करें।
फसल बीमा क्यों जरूरी है ऐड ऑन कवर ?
अक्सर किसान प्रधानमंत्री फसल बीम योजना (PMBFY) के तहत केवल बेसिक बीमा ही करवाते हैं
लेकिन बदलती जलवायु परिस्थितियों को देखते हुए ऐड-ऑन (Add On) सुरक्षा लेना अनिवार्य
सा हो गया है।
’ ऐड-ऑन कवर के मुख्य लाभः
स्थानीय आपदा सुरक्षाः बेसीक बीमा अक्सर व्यापक आपदाओं को कवर करता है, लेकिन ऐड-ऑन
के माध्यम से आप ओलावृष्टि (Hailstorm), जैसे स्थानीय घटनाओं के लिए अलग से सुरक्षा पा
सकते हैं। कम प्रीमयम, ज्यादा सुरक्षाः बहुत ही मामूली अतिरिक्त प्रीमयम भुगतान करके किसान
अपनी पूरी लागत को सुरक्षित कर सकते हैं।
’ सहायक संचालक उद्यान जशपुर का किसानों से विशेष आग्रह – किसानों से अपील
करते हैं कि वे केवल भाग्य के भरोसे न रहे। ओलावृष्टि जैसी अनिश्चत घटनाओं से बचने के लिए
फसल बीमा में ऐड-ऑन कवर का विकल्प जरूर चुनें। यह आपकी मेहनत की कमाई भी सुरक्षा का
सशक्त माध्यम है।

