Site icon Groundzeronews

*देखें वीडियो:- शीत लहर की चपेट में जशपुर, जशपुर जिला पाठ क्षेत्र में शून्य से नीचे पहुंचा तापमान, सन्ना, सुलेशा, पंडरा पाठ सहित जिला मुख्यालय में हाड़ कंपकंपाने वाली ठंड, जन जीवन प्रभावित, बीमारियों के बढ़ने के साथ सब्जी फसलों को बड़ी क्षति, सुबह वीरान हुई सड़कें……..*

जशपुर में जम रही बर्फ की चादर, कड़ाके की ठंड..

सन्ना/जशपुरनगर।(राकेश गुप्ता की खास रिपोर्ट):- आज हम आपको जिले का सबसे सुदूर अंचल सन्ना पाठ क्षेत्र की ठंड दिखाने जा रहे हैं। जहां ठंड ऐसा है कि लोगों की हाड़कंमकंपाने लगी है। बीते दो दिनों से जशपुर जिले के पाठ क्षेत्रों में ठंड अपने पूरे शबाब पर है। क्षेत्र में देर रात शून्य से नीचे जा रहा है और बर्फ की चादर सुबह देखने को मिल रही है, वहीं भोर और सुबह के समय पाठ क्षेत्र सहित जिले के कई क्षेत्रों में पारा तापमान 2 से 3 डिग्री के आसपास देखने को मिल रहा है। वहीं पहाड़ी इलाकों की बात करे तो यहां की न्यूनतम तामपान शून्य से 1 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है। सुबह-सुबह बर्फ की परत घास और पेड़-पौधों की पत्तियों में जमने लगी है।ठंड के कारण पूरा क्षेत्र कोहरे से ढका होता है। मानों कि बादलों ने पहाड़ों को अपनी आगोश में ले लिया हो।कोहरे के हटते ही सुंदर घाटी दिखने लगती है।वहीं शाम और सुबह में कड़ाके की ठंड पड़ने लगती है।

पूरा जशपुर इन दिनों शीत लहर की चपेट में है।सन्ना पाठ अंचल में पड़ रही कड़ाके की सर्दी की वजह से सामान्य जनजीवन पर इसका सीधा असर देखा जा रहा है। जिले पाठ क्षेत्रों में बर्फीली चादर अब बिछने लगी है। यहां के लोगों ने गर्म कपड़े और अलाव का सहारा लेना शुरू कर दिया है।लोग सूर्यउदय से पहले और सर्यअस्त के बाद घर से बाहर निकलने में कतरा रहे हैं। बढ़ती ठंड के कारण लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। जशपुर, पंड्रापाठ, सन्ना,सुलेशा, बगीचा, क्षेत्र में तापमान 2 से 3 डिग्री तक पहुंच गया है। दिन का अधिकतम तापमान 8 से 10डिग्री तक ही जा रहा है। ठंड से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है।वहीं किसानों की माने तो सब्जी के फसलों को भी भारी नुकसान होने की संभावनाएं जताई जा रही है।वहीं कई तरह के बीमारी भी बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

जिला मुख्यालय में मॉर्निंग वॉक के लिए बड़ी संख्या में लोग निकलते थे वहीं सोमवार को गिनती में ही लोग सड़क पर व रंजीता स्टेडियम में देखने को मिले वही सड़कें वीरान देखने को मिली। गर्म कपड़ों में खुद को समेटे लोग अपने काम पर कार्यालयीन समय पर देखे जा रहे हैं।

Exit mobile version