Site icon Groundzeronews

*विष्णुदेव साय को लेकर दिलीप सिंह जूदेव के राजनीतिक गुरु देवकी महाराज ने कही थी कौन सी बात?पूर्व विधायक भरत साय ने किया बड़ा खुलासा, जानने के लिए पढ़ें…*

InShot 20231212 151221457

 

 

रायपुर,जशपुरनगर। जशपुर जिले में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के परिवार के साथ नजदीक के जानने वालो में काफी उत्साह का माहौल है। तपकरा निवासी भरत साय ने कहा कि निर्विरोध सरपंच निर्वाचित होने पर साय और स्व.दिलीप सिंह जूदेव के राजनीतिक गुरु देवकी महाराज ने कहा था माथे की चमक बता रही क्षेत्र का नाम रोशन होगा। दोकड़ा से पंच चुनाव जीत कर सामने आए श्री विष्णुदेव साय के राजनीतिक गुरु देवकी महाराज ने आशीर्वाद देते हुए कहा था कि श्री विष्णु का राजनीतिक भविष्य काफी उज्ज्वल है। आज उनकी बात सच साबित हो गई।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव को नजदीक से जानने वाले जशपुर निवासी श्री भरत साय ने कहा की साय जी को वे नजदीक से जानते हैं बेहद ही सरल, सहज और आदिवासियों के चहेते रहे हैं। उनकी सादगी के कारण हर वर्ग के लोग आकर्षित होते हैं। अपनों के बीच का मुख्यमंत्री बनने की खुशी अपने शब्दों में बया नहीं कर सकता श्री भरत साय ने उन्हें मुख्यमंत्री बनने की ढेरों शुभकामनाएं दी। कांसाबेल विकास खंड के श्री शिव शंकर साय ने कहा कि अपने नजदीक का साथी बड़ा आदमी बनता है तो क्षेत्र के साथ समाज का बहुत नाम होता है। उन्होंने कंवर समाज के साथ ही पूरे आदिवासी समाज का मान-सम्मान और मनोबल बढ़ाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।

Exit mobile version