Site icon Groundzeronews

*अगरिया समाज के सरपंच पर जब हुई दमनकारी राजनीति तो पूरे प्रदेश से लामबन्द हो गया अगरिया समाज, समाज प्रतिनिधियों ने कहा प्रताड़ना नहीं करेंगे बर्दाश्त, अंततः न्याय के लिए विधिक लड़ाई में मिल रही जीत, आधुनिक सभ्यता की आधारशिला अगरिया समाज के पूर्वजों की अप्रतिम देन है…..*

IMG 20211008 WA0021
ब्यूरो न्यूज़ सरगुजा। अपने अस्तित्व के लिए वर्षों से संघर्षरत अगरिया समाज अपने ऊपर हो रहे दमनकारी राजनीति और प्रताड़ना के विरुध्द अब लामबन्द हो गया है। ताजा उदाहरण सरगुजा संभाग में देखने को मिला जहां अगरिया समाज के सरपंच शोभनाथ अगरिया पिता विश्वनाथ अगरिया को कुछ लोगों के द्वारा पिछले ढाई वर्ष से प्रताड़ित किया जा रहा था। मामला ग्राम लटोरी विकासखंड लखनपुर का है। शोभनाथ अगरिया पिता विश्वनाथ अगरिया भारी मतों से सरपंच पद पर विजयी हुए थे जो वर्तमान में सरपंच पद पर जनता की सेवा इमानदारी तथा निष्ठा पूर्वक रहे हैं। विरोधी पक्ष के पूर्व सरपंच चंद्रबली सिंह तथा उनके कुछ साथी गण अज्ञानता वश प्रताड़ित करना शुरू कर दिए। उनका आरोप था कि फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर सरपंच पद पर नियुक्त हैं और उन्हें बर्खास्त किया जाए। पत्रकारिता तथा सोशल मीडिया में खूब दुष्प्रचार किया गया और उनके मान सम्मान की खूब धज्जिया उड़ाई गई। जब यह बात समाज के प्रतिनिधियों की बीच आई तो प्रतिनिधियों ने संज्ञान में लिया। समाज के लिए संघर्ष कर रहे और विशिष्ट पहचान दिलाने वाले आमसाय अगरिया, सुखराम अगरिया, कलिंदर अगरिया, रघुनाथ अगरिया, रामसरोवर अगरिया बैजनाथ अगरिया तथा समाज के नेतृत्व में जांच पड़ताल करने का प्रयास किया गया। गहराई से जांच पड़ताल में शोभनाथ अगरिया सरपंच ग्राम पंचायत लटेरी अगरिया समाज का सदस्य पाया गया। अगरिया समाज के ऊपर हो रहे इस प्रकार की प्रताड़ना को गंभीरता से लेते हुए अनुसूचित जाति तथा जनजाति आयोग क्षेत्रीय इकाई अंबिकापुर छत्तीसगढ़, संभाग आयुक्त जेआर नागवंशी तथा श्रीकांत कशेर साहब के समक्ष कार्यालय पहुंच कर वस्तु स्थिति से अवगत कराया गया तथा अगरिया समाज का सदस्य होने की पुष्टि की गई। स्वयं उपस्थित होकर गवाही प्रस्तुत किया गयाI अधिकारियों को अगरिया नामक किताब भी भेंट किया गया I छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिले जैसे : जशपुर नगर, बलरामपुर, सरगुजा, कोरिया, रायगढ़, चांपा – जांजगीर, कोरबा, बिलासपुर, कवर्धा, कबीरधाम इत्यादि जिले के तथा मध्य प्रदेश के शहडोल जिला के कार्यकर्ता उपस्थित होकर अगरिया समाज के शोभनाथ अगरिया का समर्थन किया। और भी सदस्य उपस्थित हुए, जिनमें शिवनाथ अगरिया, चिमनजीत अगरिया, भूलेश्वर अगरिया, मनबोध अगरिया, महावीर अगरिया प्रमुख हैं। आमसाय अगरिया ने बताया कि अगरिया वह महान मानव प्रजाति की उद्यमसील संताने हैं जिन्होंने दुनिया में पहली बार लोहा खोज कर दुनिया को विकास की एक नई दिशा की ओर मोड़ दिया। आधुनिक सभ्यता की आधारशिला अगरिया समाज के पूर्वजों की अप्रतिम देन में से एक है। अगरिया समाज के ऊपर इस प्रकार की प्रताड़ना दुर्भाग्यपूर्ण है। आमसाय अगरिया ने बताया इस तरह के कृत्य के लिए समाज की ओर से घोर निंदा करते है तथा आवश्यकता पड़ने पर विधि का सहारा लेने में पीछे नहीं हटेंगे। इस प्रकार सामाजिक प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं करेंगे सम्मानित अधिकारियों ने इस पर तत्काल निराकरण करने का आश्वासन दिया।

Exit mobile version