Site icon Groundzeronews

*मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से दिव्यांगों को मिली स्वचलित ट्राई सायकिल,दिव्यांगों ने मुख्यमंत्री और कलेक्टर का जताया आभार*

IMG 20240110 WA0263

 

*जशपुरनगर 10 जनवरी 2024/* मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से दो दिव्यांगों को जिला प्रशासन ने बैटरी चलित ट्राई सायकिल उपलब्ध कराया है। मुख्यमंत्री की इस पहल से दिव्यांगों की जीवन की राह आसान हुई। दिव्यांगों ने इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल का आभार जताया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार फरसाबहार ब्लाक के कोल्हेनझरिया के दलेसर निवासी शिव कुमार यादव ने मुख्यमंत्री को सौंपे गए आवेदन में बताया था कि 90 प्रतिशत तक दिव्यांग है। इस कारण वे किसी प्रकार का काम नहीं कर पाते हैं। आर्थिक स्थिति सही नहीं होने के कारण चलने फिरने के लिए ट्राई सायकिल नहीं ले पा रहें हैं।
इसी तरह लावाकेरा पंचायत के आश्रित ग्राम जाड़ामाल निवासी उमेश सिंह ने भी मुख्यमंत्री से ट्राई सायकिल उपलब्ध कराने का आग्रह करते हुए बताया था कि इसके अभाव में वह लकड़ी के सहारे जीवन व्यतीत कर रहा है। इससे उसे रोजमर्रा के काम के साथ पारिवारिक जिम्मेदारियों के निर्वाहन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दिव्यांगों की परेशानी को संवेदनशीलता से लेते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल को दिव्यांगों की सहायता करने का कहा था। जिस पर कलेक्टर डॉ. मित्तल ने शिव कुमार यादव और उमेश सिंह के घर बैटरी चलित ट्राई सायकिल उपलब्ध कराया है।

Exit mobile version