मनोरा/जशपुर। जशपुर जिले के मनोरा विकास खंड पिछड़े विकास खण्डों के नाम से जाना जाता हैं। विकास खण्ड में एक मात्र छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक हैं। जिसमें शामिल 44 पंचायत के सरपंच व सचिव और आमजनों लोग आते हैं। आज 8 दिन हो गया बैंक बंद है। , रोजाना सुबह 10 बजे से खाता धारक बैंक आते हैं और आकर यहां से बैरन वापस लौट रहे हैं। 44 पंचायत के लोग इस बैंक पर आश्रित है जिसमें से अधिकांश लोग बैंक से पैसा लेने के लिए रोजाना मनोरा आ रहे हैं। एक महिला खाता धारक से पूछा गया कि आप किस काम से आये हैं बैंक तो उन्होंने बताया कि धान को मंडी ले जाने के लिए पैसा नही हैं इस लिए बैंक आई हूं। लेकिन बैंक की लिंक ख़राब बताया गया। अब किसी से उधार ही लेकर कर काम चलना होगा अन्यथा कोई उपाय नही हैं।
*अधिकारी ने दी आश्वासन*
रायगढ़ ब्रांच से बात करने पर उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि आज उम्मीद हैं कि लिंक ठीक हो जाये। लेकिन जब 8 दिनों से लिंक ख़राब पड़ी हुई हैं तो इतने दिनों से अधिकारी सो रहे थे। जबकि लिंक की भनक रायगढ़ व रायपुर हैड ब्रांच तक की अधिकारी को मनोरा ग्रामीण बैंक की लिंक ख़राब होने की जानकारी प्राप्त हो गई हैं। अब तक लिंक नही बन नही पाया हैं तो क्या यह सम्भव हो सकता हैं कि आज लिंक को बना दिया जाएगा। और बात रही बनाने की तो रायगढ़ हेड ब्रांच की अधकारियों का कहना हैं कि लिंक को बनाने के लिए मुंबई से इंजीनियर बुलाना होगा।
मामले में केशव कुमार एमडी रायगढ़ ने बताया कि मेरे को जानकारी मिली हैं कि 4 दिनों से लिंक खराब हैं। लिंक को बनाने के लिए मुंबई से इंजीनियर बुलाना होगा। बाकी बैंक की सिस्टम को जांच किया गया लेकिन कोई त्रुटि नही मिली, रायगढ़ व रायपुर के कंट्रोल से बाहर हैं। लिंक को बनाने के लिए मुंबई से ही मदद होगी । और बात रही लिंक की तो शाम तक बनाने की पूरी जोर दी जाएगी।।