Connect with us
ad

Slide 1
Slide 2
Slide 2

Jashpur

*चालीस हाथियों को एक साथ जलक्रीड़ा करते देख रोमांचित हुए ग्रामीण,खड़ी फसलों को भी रौंदा*

Published

on

IMG 20221119 WA0113

दोकडा, जशपुर। (टंकेश्वर यादव की रिपोर्टर) छत्तीसगढ़ का सबसे अधिक हाथी प्रभावित जिला जशपुर में हाथियों की लगातार बढ़ती हुई संख्या ने लोगो की नींदे उड़ा दी है। अतिकायो के बढ़ते हुए कुनबे और हलचल ने जिले में जनहानि और सम्पत्ति हानि का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है। लेकिन कभी कभी मुसीबत भी रोमांचक दृश्य देखने का आनंद देती है। ऐसा ही कुछ हुआ जिले के कांसाबेल वन परिक्षेत्र में। इस रेंज के तामासिंघा गांव के एक तालाब में कुछ ग्रामीणों ने एक तालाब में एक साथ 40 हाथियों को जल क्रीड़ा करते हुए देखा। बड़ी संख्या में हाथियों के एक साथ इस तरह देखना ग्रामीण और वनकर्मियों के लिए एक अनोखा अनुभव था। इसे मोबाइल के कैमरे में लोगो ने कैद कर लिया। यह वीडियो इन दिनों इंटरनेट मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। इस बीच वन विभाग ने एक साथ बड़ी संख्या में हाथियों की उपस्थिति को देखते हुए एलर्ट जारी कर लोगो को हाथियों से दूरी बनाए रखने और उन्हें अनावश्यक न छेड़ने की सलाह दी है। वन विभाग कांसाबेल के सहायक वनपाल बुधेश्वर साय ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर 3 बजे 40 हाथियों के दल को तलाब में नहाते हुए ग्रामीणों ने देखा है। उन्होंने बताया कि इन हाथियों ने बीते दिनों तामासिंघा,बन्दरचूंवा,केना डांड़,बढ़नी झरिया में फसल नुकसान पहुँचाया है। इसका आँकलन किया जा रहा है। प्रभावितों को नियमानुसार क्षतिपूर्ति दिया जाएगा। ग्राउंड जीरो ई न्यूज को मिली ताजा जानकारी के अनुसार दल वाला हाथी तामासिंघा से टाँगरपानी होते हुए खरीबहार की ओर चला गया है। वही,बीते कुछ दिनों से आसपास भटक रहा दल से अलग हुआ दंतैल डाँड़पानी गांव के आसपास देखा गया है।

Advertisement

RO-12884/2

RO- 12884/2

RO- 12884/2

ad

Ad

Ad

Ad

Advertisement
Advertisement
Chhattisgarh3 years ago

*बिग ब्रेकिंग :- युद्धवीर सिंह जूदेव “छोटू बाबा”,का निधन, छत्तीसगढ़ ने फिर खोया एक बाहुबली, दबंग, बेबाक बोलने वाला नेतृत्व, बेंगलुरु में चल रहा था इलाज, समर्थकों को बड़ा सदमा, कम उम्र में कई बड़ी जिम्मेदारियां के निर्वहन के बाद दुखद अंत से राजनीतिक गलियारे में पसरा मातम, जिला पंचायत सदस्य से विधायक, संसदीय सचिव और बहुजन हिन्दू परिषद के अध्यक्ष के बाद दुनिया को कह दिया अलविदा..*

IMG 20240821 WA0000
Chhattisgarh3 weeks ago

*बिग ब्रेकिंग:- विदेशी नागरिक को भारत में अनुसूचित जनजाति की भूमि क्रय करने का अधिकार नहीं ,बेल्जियम निवासी एच गिट्स के द्वारा फर्जी ढंग से खरीदी गई भूमि को जनजाति के सदस्य वीरेंद्र लकड़ा को वापस करने का ऐतिहासिक निर्णय कलेक्टर जशपुर डा रवि मित्तल ने सुनाया………..*

Chhattisgarh3 years ago

*जशपुर जिले के एक छोटे से गांव में रहने वाले शिक्षक के बेटे ने भरी ऊंची उड़ान, CGPSC सिविल सेवा परीक्षा में 24 वां रैंक प्राप्त कर किया जिले को गौरवन्वित, डीएसपी पद पर हुए दोकड़ा के दीपक भगत, गुरुजनों एंव सहपाठियों को दिया सफलता का श्रेय……*

Advertisement