Chhattisgarh
*Big breking:–भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय को मिली अहम जिम्मेदारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की नियुक्ति…………….*
Published
2 years agoon
By
Rakesh Guptaजशपुरनगर। छत्तीसगढ़ प्रदेश के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय को एक बड़ी जिम्मेदारी मिली है।राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने पत्र जारी किया है।जारी पत्र के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संगठनात्मक नियुक्ति करते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय को विशेष आमंत्रित राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है।भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय को छत्तीसगढ़ प्रदेश से विशेष आमंत्रित राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य बनाए जाने पर भाजपा खेमे में खुशी की लहर छा गई है। गौरतलब है विष्णुदेव साय को पार्टी संगठन में कई महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी मिल चुकी है,जिसे उन्होंने बखूबी से निर्वहन भी किया है।विष्णुदेव साय को प्रदेश सहित राष्ट्रीय आदिवासी नेता के रूप जाना जाता है।इससे पूर्व इन्हे 2 बार विधायक,लगातार 4 बार लोकसभा सांसद,3 बार भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के साथ मोदी सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों का दायित्व मिल चुका है।ऐसे में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर इन्हें राष्ट्रीय कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए जाने पर बड़ी जिम्मेदारी के रूप में देखी जा रही है।