Connect with us
ad

Slide 1
Slide 2
Slide 2

Jashpur

*आधुनिक तकनीक से साइबर क्राइम पीड़ितों को मिलेगी राहत,आईजी ने निर्माणाधीन हाईटेक कंट्रोल रूम के निरीक्षण के दौरान दिया निर्देश*

Published

on

IMG 20221228 WA0223

 

जशपुर नगर। सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग ने बुधवार को निर्माणाधीन हाइटेक कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया। कंट्रोल रूम मे नये तकनीक के माध्यम से डायल 112 की त्वरित सेवाओं पर अधिकारियो कर्मचारियों को सजग रहकर व सक्रियता से कार्य करने का निर्देश देने का साथ ही आईजी ने आपत्कालीन सेवा को पूरी गम्भीरता से करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमती भावना गुप्ता ने हाइटेक कंट्रोल रूम को ऑप्टिकल फाइबर जैसे तीव्र तकनिकी सहायता से जोड़कर जिले की सुरक्षा व्यव्यस्था के प्रभावी क्रियान्वयन मे महत्वपूर्ण योगदान की जानकारी दी। कंट्रोल रूम मे उपलब्ध संसाधनों के बारे में विस्तृत जानकारी से पुलिस महानिरीक्षक को अवगत कराया।
पुलिस महानिरीक्षक ने साइबर सेल के निरीक्षण के दौरान अधिकारियो कर्मचारियों को साइबर अपराधों पर नियंत्रण के लिए नये तकनीक का प्रयोग कर अपराधियों को पकड़ने एवं आमनागरिकों को त्वरित सहायता प्रदान करने को कहा।
आईजी ने अभियान “अर्पण” एक उम्मीद की जानकारी पुलिस महानिरीक्षक को दी गई जिसमे सरगुजा पुलिस द्वारा 1 करोड़ से अधिक की राशि का मोबाइल एवं अन्य सामान खोजकर आमनागरिकों को प्रदान कर राहत दिए गए थे। वर्तमान समय मे भी अर्पण अभियान चलाकर पुनः आमनागरिकों को सहायता प्रदान करने की जानकारी दी गई।
पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज द्वारा प्रत्येक थाना स्तर पर बीट सिस्टम को प्रभावी रूप से लागु कर आमनागरिकों को पुलिस से जोड़ने एवं साइबर अपराधों की जागरूकता पर विशेष बल देने दिशा निर्देश दिए गए।
औचक निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमती भावना गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला, अनुविभागिय अधिकारी पुलिस (ग्रामीण) श्री अखिलेश कौशिक, एवं समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Advertisement

RO-12884/2

RO- 12884/2

RO- 12884/2

ad

Ad

Ad

Ad

Advertisement
Advertisement
Chhattisgarh3 years ago

*बिग ब्रेकिंग :- युद्धवीर सिंह जूदेव “छोटू बाबा”,का निधन, छत्तीसगढ़ ने फिर खोया एक बाहुबली, दबंग, बेबाक बोलने वाला नेतृत्व, बेंगलुरु में चल रहा था इलाज, समर्थकों को बड़ा सदमा, कम उम्र में कई बड़ी जिम्मेदारियां के निर्वहन के बाद दुखद अंत से राजनीतिक गलियारे में पसरा मातम, जिला पंचायत सदस्य से विधायक, संसदीय सचिव और बहुजन हिन्दू परिषद के अध्यक्ष के बाद दुनिया को कह दिया अलविदा..*

IMG 20240821 WA0000
Chhattisgarh3 weeks ago

*बिग ब्रेकिंग:- विदेशी नागरिक को भारत में अनुसूचित जनजाति की भूमि क्रय करने का अधिकार नहीं ,बेल्जियम निवासी एच गिट्स के द्वारा फर्जी ढंग से खरीदी गई भूमि को जनजाति के सदस्य वीरेंद्र लकड़ा को वापस करने का ऐतिहासिक निर्णय कलेक्टर जशपुर डा रवि मित्तल ने सुनाया………..*

Chhattisgarh3 years ago

*जशपुर जिले के एक छोटे से गांव में रहने वाले शिक्षक के बेटे ने भरी ऊंची उड़ान, CGPSC सिविल सेवा परीक्षा में 24 वां रैंक प्राप्त कर किया जिले को गौरवन्वित, डीएसपी पद पर हुए दोकड़ा के दीपक भगत, गुरुजनों एंव सहपाठियों को दिया सफलता का श्रेय……*

Advertisement