Jashpur
*जश वाटिका,सांझा काव्य का होगा विमोचन,वीररस,हास्य और व्यंग से गुदगुदाएंगे कवि,विधायक विनय भगत होंगे मुख्य अतिथि,जिला कलेक्टर सहित..,ये होंगे शामिल,पढ़िये खबर..जानिये क्या है…कार्यक्रम की रूपरेखा..!*
Published
2 years agoon
जशपुरनगर:-साहित्य और संस्कृति समाज उत्थान के दो पहिये है, साहित्य हमे जीवन के विविध पहलुओं से रूबरू कराते है तो सस्कृति जीवन जीने के लिए पथ प्रदर्शक की भूमिका का निर्वहन करती है।
जशपुर अपनी प्राकृतिक सौंदर्य और सांस्कतिक विविधता के लिए पहचाना जाता है। यहाँ की वन आच्छादित प्राकृतिक जलवायु, विदेशी पक्षियों का मधुर कलरव और गगनचुम्बी दनगरी, मकरभंजा जल प्रपात यहाँ की यशवकीर्ति और वैभव को उजागर करते है, यहाँ की मधुर सादरी और कुकुड़ भाषा विशिष्ठ पहचान रखती है। इन्ही सब पर आधारित जश वाटिका सांझा काव्य का सकंलन किया है सुविदा प्रकाशन से प्रकाशित यह काव्य करती जिसमे यहाँ के नवांकुर और विशिष्ट कवियों कवित्रियों के द्वारा
जिसका विमोचन जशपुर के विधायक बिनय भगत के मुख्य आतिथ्य एवं रवि मित्तल कलेक्टर जशपुर , डी रविशंकर,पुलिस अधीक्षक जशपुर , जितेंद्र यादव सीईओ जिला पंचायत जशपुर जितेंद्र उपाध्याय वनमण्डल अधिकारी जशपुर, के विशष्ट आतिथ्य के साथ कार्यक्रम के अध्यक्ष
विजय रक्षित प्राचार्य एन ई एस कालेज के आतिथ्य में किया जाएगा।
*जश वाटिका* में जशपुर के कलमकार और विशेष साहित्यिक सृजनकार
श्री सतीश देशपांडे “निर्विकल्प”,पुष्पेन्द्र शुक्ला “पुष्पराज” वाचस्पति मिश्रा शुभा मिश्रा जगबंधु राम यादव “डमरू” राजेश जैन बुन्देली,राजेंद्र प्रेमी “सरस” योगेश थ्वाईत योगी, अनिता गुप्ता , सरस्वती चौहान “सरस” वंदना साक्षी तिवारी , अनंत कुमार सिंह, राजेश पाण्डेय “अब्र” जयराम नागवंशी, मनव्वर अशरफी सरिता नायक “सरि”, नंदा देवी , वर्षा सिंह ,श्री मिलन मलरिहा, गीतांजलि सिंह “गीत”अनुष्का चौधरी , चन्द्र मणी यादव , चन्द्र मणी वैष्णव
डॉ. मिथलेश कुमार पाठक, वस्फी सिद्दिकी , दीपक प्रधान “दीप” सागर प्रसाद यादव , विभावती रजक , तरूण खलखो , विवेक पाठक, सुकर साय , निरंजन साय और मधु वाजपेई ने अपनी काव्य रचनाओ को समाहित किया है।
विमोचन उपरांत कवि सम्मेलन के माध्यम से गीत,ओज, वीररस हास्य व्यंग्य से गुदगुदाएगें उपस्थित कविगण।