Connect with us

Slide 1
Slide 2

Jashpur

*Big Breking jashpur:-अपने बनवाये डबरी में डूबकर अधेड़ की मौत,नहाने के दौरान हुआ हादसा,जेसीबी मशीन की सहायता से पानी निकालने के बाद,ग्रामीणों ने शव को निकाला बाहर,जिले के इस थाने का मामला..!*

Published

on

IMG 20230629 WA0112

 

जशपुरनगर,पत्थलगांव:-पत्थलगांव थाना क्षेत्र के बर्फफैक्ट्री गली के वार्ड क्रमांक 3 कोलढोढ़ी में आज गुरुवार की दोपहर घर के पीछे बनवाये डबरी में नहाने के गये 60 वर्षीय अधेड़ की डूबने से मौत से मौत हो गई।

मृतक का नाम मंगना लकड़ा पिता स्व.चेय लकड़ा बताया जा रहा हैं।
जानकारी के अनुसार आज सुबह अपनी पत्नी सुबानो लकड़ा के साथ पत्थलगांव धान खरीदी करने गये थे।वहां से लौटने के बाद कुछ देर आराम कर घर के पीछे बने डबरी में नहाकर आने की बात कहकर मृतक निकल गया।
उसकी पत्नी के मुताबिक डबरी के नहाने वह जोर से कूद गया काफी समय तक नही निकलने पर वह चिल्लाने लगी शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए।
जिसकी सूचना नवपदस्थ प्रभारी धीरेंद्र नाथ दुबे को दी गई.श्री दुबे ने बताया कि दूरभाष के माध्यम से उन्हें सूचना मिली थी.सूचना के बाद शव के खोजबीन के लिये जेसीबी मशीन की सहायता ली गई.
पानी कम होने पर ग्रामीणों की मदद से शव को बरामद कर बाहर निकाल लिया गया है।
फिलहाल पत्थलगांव पुलिस शव के पंचनामा कर पोस्टमार्टम के कार्य में जुटी हुई है।

Advertisement

ad

a

Advertisement
Advertisement
Advertisement