*जिले के थाना में पदस्थ सी.सी.टी.एन.एस. ऑपरेटरों का 01 दिवसीय प्रशिक्षण सह बैठक का आयोजन पुलिस अधीक्षक कार्यालय में किया गया,साईबर एवं टेक्नालॉजी एक्सपर्ट श्री सी.एस.गाजी द्वारा आपॅरेटरों को शासकीय मेल/पोर्टल संचालन की जानकारी दी गई।*

जशपुर :- आज दिनांक 24.09.2021 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय जशपुर में जिले के विभिन्न थाना में पदस्थ सी.सी.टी.एन.एस. ऑपरेटर की मीटिंग सह प्रषिक्षण का आयोजन किया गया। उक्त प्रशिक्षण में उपस्थित ऑपरेटरों को साईबर एक्सपर्ट श्री सी.एस. गाजी द्वारा शासकीय मेल के संचालन का तरीका बताया गया। NCCRP (नेशनल सायबर क्राईम रिर्पोटिंग पोर्टल) में प्राप्त होने वाले ऑनलाईन शिकायतों के निराकरण करने का तरीका बताया गया। ऑनलाईन ठगी के षिकार पीड़ितों का शिकायत दर्ज करने का तरीका विस्तारपूर्वक बताया गया। टेक्नालॉजी एक्सपर्ट द्वारा सी.सी.टी.एन.एस. कैश साफ्टवेयर में डाटा बैकअप लेने के संबंध में विस्तारपूर्वक एवं बारीकी से प्रशिक्षण देकर मार्गदर्षन देते हुये प्रशिक्षित किया गया।
उक्त प्रशिक्षण में प्रशिक्षक टेक्नालॉजी एक्सपर्ट श्री सी.एस. गाजी, सी.सी.टी.एन.एस. प्रभारी स.उ.नि. नसरूद्दीन अंसारी तथा विभिन्न थाना से प्रशिक्षण में शामिल सी.सी.टी.एन.एस. ऑपरेटर उपस्थित थे।

-->