*ब्रेकिंग न्यूज:- तीन हाथियों का दल कर रहा है क्षेत्र में विचरण, वन अमला मौके पर तैनात लोंगो को दिया जा रहा है समझाइस ,बीती रात को हाथी के दल ने टमाटर धान अरहर मक्के के फसलों को रौंदा, नुकसान के आंकलन में जुटा वन विभाग……..*

 

दोकडा,जशपुरनगर।जिले भर में इन दिनों अलग अलग क्षेत्र में कई दलों में हाथी विचरण कर रहा है।वही हाथियों के आतंक के दहसत से रतजग्गा करने को मजबूर हैं।जिले के कांसाबेल तहसील के दोकडा वन परिक्षेत्र में बीती रात को तीन हाथियों ने किसानों के फसलों को नुकसान पहुंचाया है,किसानों के खेतों में लगे धान की फसलें एवं बाड़ी में लगे मक्का एवं टमाटर के फसलों को ज्यादा नुकसान पहुंचाया है।वन विभाग के रेंजर अनिता साहू द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक दोकडा क्षेत्र में बीते तीन चार दिनों से तीन हाथियों का दल विचरण कर रहा है।वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा लगातर हाथियों पर नजर बनाए रखी है।वहीं रात को वन अमला द्वारा गश्त किया जा रहा है तथा ग्रामीणों को जंगल की ओर न जाने की सलाह दी जा रही है।बीती रात को दोकडा क्षेत्र के खूंटीटोली एवं कोरकोटटोली में किसानों के फ़सलो को नुकसान पहुंचाया है।क्षती हुए फ़सलो के आंकलन के लिए मौके पर वन विभाग के कर्मचारी एडविन केरकेट्टा,बालगोविंद साय मौके पर पहुंच गयी है उनके द्वारा मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार किया जा रहा है।

-->